देश
पीएम ने की रोजगार मेले की शुरुआत, 75 हजार को दिए नियुक्ति पत्र

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने शनिवार को पीएम रोजगार मेला 2022 की शुरुआत की। इस मेले के जरिए कम से कम दस लाख बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की। इसमें विभिन्न सरकारी नौकरियों में 75 हजार उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए गए।
फोटो-सौजन्य ट्विटर।

