देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक भव्य बाइक रैली का आगाज; देश-विदेश से मिलीं शुभकामनाएं

Lucknow Focus News Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर देशभर में उत्साह का माहौल है। उनकी जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से लेकर संसदीय क्षेत्र वाराणसी (उत्तर प्रदेश) तक विभिन्न सेवा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश-विदेश की प्रमुख हस्तियों और संवैधानिक पदों पर आसीन नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली

गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, डिप्टी सीएम हर्ष संघवी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने वडनगर से वाराणसी के लिए एक विशेष बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। यह रैली 7 राज्यों और दर्जनों गांवों से गुजरते हुए पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और सेवा संदेश को आम लोगों तक पहुंचाएगी।

म्यूजिक वीडियो ‘आशीर्वाद का दीया’ जारी

पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा के सफर पर समर्पित ‘आशीर्वाद का दीया’ म्यूजिक वीडियो जारी किया गया। इसे स्नेहा शंकर ने गाया है और संगीत अमन पंत ने दिया है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद देश सेवा के उनके संकल्प को और मजबूत करता है।

देशभर में विभिन्न आयोजनों की झलकियां

राजनीतिक बधाई: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर पीएम मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सार्थक जीवन की कामना की।

काशी विश्वनाथ में विशेष पूजा: वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में वेदपाठी बटुकों ने वैदिक परंपरा के अनुसार डमरू बजाकर जन्मदिन मनाया।

मुस्लिम महिलाओं ने की दुआ: मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने बच्चों संग केक काटकर, मिठाइयां बांटकर और कुरान की तिलावत कर पीएम मोदी की लंबी उम्र की दुआ मांगी।

धार्मिक अनुष्ठान: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा की अधिष्ठात्री देवी मां समलेश्वरी के दर्शन कर पीएम मोदी के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button