इन्फोटेनमेन्ट
हेडलाइन बिग बॉस 20 की संभावित लिस्ट: मैरी कॉम से आम्रपाली दुबे तक, घर में एंट्री ले सकते हैं ये स्टार्स

Lucknow Focus News Desk: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। शो के प्रीमियर से पहले एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, भोजपुरी और डिजिटल वर्ल्ड की कई चर्चित हस्तियों के नाम कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आ रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक मुहर प्रीमियर के दौरान ही लगेगी।
संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट:
- एमसी मैरी कॉम: छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक मेडलिस्ट बॉक्सर।
- आम्रपाली दुबे: भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक।
- अर्शिफा खान: पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और पूर्व चाइल्ड आर्टिस्ट।
- अमन गांधी: टीवी एक्टर (‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम)।
- काजी तौकीर: सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ (2005) के विजेता।
- उदिति सिंह: मॉडल और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी।
- हर्ष मछारे: उभरते हुए एंटरटेनर और सोशल मीडिया फेस।




