इन्फोटेनमेन्ट

Kesari Chapter 2 vs Jaat: सनी देओल ने अक्षय कुमार की उम्मीदों को दी टक्कर, पहले दिन की कमाई में पिछड़ी ‘केसरी चैप्टर 2’

अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म को लेकर दर्शकों और मेकर्स की उम्मीदें काफी ऊंची थीं। ट्रेलर और प्रचार से लोगों में उत्सुकता जरूर बनी, लेकिन ओपनिंग डे की कमाई ने इस उत्साह को झटका दे दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ‘केसरी चैप्टर 2’ ने लगभग ₹7.50 करोड़ की कमाई की है। यह आंकड़ा फिल्म की स्टार कास्ट और प्रचार के लिहाज़ से कुछ कमज़ोर माना जा रहा है। फिल्म को लेकर माना जा रहा था कि यह अक्षय कुमार के लिए बॉक्स ऑफिस पर वापसी का मौका साबित होगी, लेकिन शुरुआती आंकड़े उम्मीद से मेल नहीं खा रहे।

सनी देओल की ‘जाट’ ने मारी बाज़ी

वहीं दूसरी ओर सनी देओल की ‘जाट’ ने रिलीज़ के 9वें दिन भी अपनी पकड़ बनाए रखी है। फिल्म ने पहले दिन ₹9.5 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जो ‘केसरी चैप्टर 2’ से करीब ₹2 करोड़ अधिक है। यही नहीं, 18 अप्रैल को भी ‘जाट’ ने ₹4.25 करोड़ की कमाई की — जो पिछले दो दिनों की कमाई से बेहतर है।

अब तक ‘जाट’ का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ₹65.90 करोड़ के करीब पहुंच गया है। हालांकि इसका बजट ₹100 करोड़ है, लेकिन फिल्म की स्थिर कमाई से मेकर्स को उम्मीदें बनी हुई हैं। अक्षय की फिल्म के आने से ‘जाट’ की कमाई पर असर पड़ने की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल ऐसा होता नहीं दिख रहा।

अब क्या अक्षय कुमार के लिए ये वापसी आसान होगी?

अक्षय कुमार की पिछली पांच फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं। हालांकि 2023 की ‘OMG 2’ ने अच्छी सफलता हासिल की थी। ऐसे में ‘केसरी चैप्टर 2’ को लेकर काफी उम्मीदें थीं कि यह फिल्म उनकी खोई रफ्तार वापस दिला सकती है। पहले दिन का प्रदर्शन थोड़ा निराशाजनक जरूर रहा, लेकिन फिल्म के लिए असली परीक्षा वीकेंड पर होगी। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई से तय होगा कि यह हिट की ओर बढ़ेगी या नहीं।

Related Articles

Back to top button