देश

राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला: बोले- ‘दर्द में हैं देश के छात्र, उन्हें पीएम से माफी नहीं, रोजगार और बेहतर शिक्षा चाहिए’

Lucknow Focus News Desk: देश में छात्रों के भविष्य, रोजगार और परीक्षा प्रणाली को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। एमडीएमके (MDMK) महासचिव वाइको के संसदीय भाषणों के संकलन के विमोचन कार्यक्रम में बोलते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने युवाओं की समस्याओं, आरएसएस (RSS) की विचारधारा और भारत के ढांचे पर अपनी बात रखी।

छात्रों के मुद्दे और रोजगार

राहुल गांधी ने कहा कि देश का युवा और छात्र वर्ग भारी पीड़ा में है। युवा रोजगार मांग रहे हैं, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षाएं चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री छात्रों को ‘माफ’ करने की बात करते हैं, जबकि युवाओं को पीएम से माफी नहीं, बल्कि एक सही शिक्षा व्यवस्था और नौकरी की जरूरत है। उन्होंने सवाल उठाया कि “प्रधानमंत्री को देश के युवाओं के भविष्य को माफ करने का अधिकार किसने दिया?”

आरएसएस (RSS) की सोच पर हमला

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और आरएसएस की सोच के पीछे एक खतरनाक विचार है, जो भारत की विविधता को स्वीकार नहीं करता। उन्होंने कहा कि भारत अनेक परंपराओं, भाषाओं और संस्कृतियों का देश है और इस विविधता का सम्मान होना बेहद आवश्यक है।

संविधान और राज्यों के संघ (Union of States) का हवाला

संविधान का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि संविधान में स्पष्ट लिखा है—’इंडिया, दैट इज भारत, राज्यों का संघ है।’ तमिलनाडु का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हर राज्य अपने लोगों के इतिहास, भाषा और संस्कृति की अभिव्यक्ति है। किसी भी राज्य का नाम सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि वहां के लोगों की पहचान होता है।

सभी राज्यों के साथ समान व्यवहार की मांग

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता और संघीय ढांचे (Federal Structure) में है। इसलिए संविधान की मूल भावना के तहत केंद्र सरकार को हर राज्य के साथ समान और निष्पक्ष व्यवहार करना चाहिए।

Also Read: उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को मिलेगी नि:शुल्क यात्रा सुविधा

Related Articles

Back to top button