इन्फोटेनमेन्ट

‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट डे 2: अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने मचाया धमाल

Lucknow Focus News Desk : मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन जहां 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं अब दूसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार, 19 जुलाई को ‘सैयारा’ ने 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। शनिवार को फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की 44.74% की उपस्थिति दर्ज की गई।

यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों को पसंद आ रही है, बल्कि समीक्षकों से भी इसे बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘सैयारा’ से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। चंकी पांडे के बेटे अहान पांडे ने अपने अभिनय से लोगों को खासा प्रभावित किया है।

आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी द्वारा निर्मित इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना ली है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘सैयारा’ 4-5 दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म, कमाई के मामले में पहले से हिट मानी जा रही फिल्मों जैसे ‘सितारे ज़मीन पर’ और ‘रेड 2’ को भी पीछे छोड़ चुकी है। दुनियाभर में अहान और अनीत की ऑन-स्क्रीन लव स्टोरी को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म में अहान पांडे ने ‘कृष’ और अनीत पड्डा ने ‘वाणी’ का किरदार निभाया है। इंटेंस लव स्टोरीज़ के लिए मशहूर मोहित सूरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे रोमांस और इमोशन को परदे पर खूबसूरती से पेश करने में माहिर हैं।

सैयारा’ की सफलता को देखते हुए, अब दूसरी फिल्मों की रिलीज योजनाओं पर भी असर पड़ने लगा है। ताजा जानकारी के अनुसार, ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है ताकि इसे ‘सैयारा’ से सीधी टक्कर न मिले।

Related Articles

Back to top button