उत्तर प्रदेश

साक्षी महाराज करेंगे उद्घाटन: ‘कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन’ के 4 साल पूरे, 23 से तीन दिवसीय भव्य समारोह

Lucknow Focus News Desk: उन्नाव जनपद में सामाजिक संस्था ‘कर्म क्रांति सेवा फाउंडेशन’ के सफल 4 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 23 से 25 अगस्त तक तीन दिवसीय बहुआयामी कार्यक्रम ‘सेवा को सम्मान’ का आयोजन किया जा रहा है।

संस्था के संस्थापक अध्यक्ष चेतन मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 23 अगस्त को सुबह 9 बजे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विशाल रक्तदान शिविर से होगी, जिसका उद्घाटन सांसद साक्षी महाराज करेंगे।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 24 अगस्त को रेलवे स्टेशन परिसर में 202वें भोजन वितरण अभियान का आयोजन होगा। वहीं, अंतिम दिन 25 अगस्त को शाम 6 बजे ‘होटल शिवा इन’ में विराट कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें लाफ्टर चैलेंज फेम हास्य कवि हेमंत पांडेय, वरिष्ठ व्यंग्यकार दुर्गा बाजपेई, गीतकार धीरज सिंह चंदन, हेमा पांडेय और अखिलेश अवस्थी अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे।

संस्था के पदाधिकारियों—हरदेवेंद्र सहाय, अविनीश राय और अम्बुज मिश्रा ने क्षेत्र के सामाजिक व साहित्यिक प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन में जनपद के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी शिरकत करेंगे।

Related Articles

Back to top button