उत्तर प्रदेश

संभल मंदिर-जामा मस्जिद विवाद: सुप्रीम कोर्ट की रोक के कारण चंदौसी कोर्ट में सुनवाई टली, 29 सितंबर को अगली तारीख

Lucknow Focus News Desk: संभल के चर्चित श्री हरिहर मंदिर-शाही जामा मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक के चलते मंगलवार को चंदौसी की सिविल जज (सीनियर डिवीजन) अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 सितंबर की तारीख तय की है।

हिंदू पक्ष के अधिवक्ता श्रीगोपाल शर्मा के अनुसार, शीर्ष अदालत (सुप्रीम कोर्ट) के आदेश के कारण स्थानीय अदालत में फिलहाल कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

19 नवंबर 2024 को अधिवक्ता हरिशंकर जैन और विष्णु शंकर जैन सहित अन्य याचिकाकर्ताओं ने चंदौसी अदालत में वाद दाखिल कर दावा किया था कि शाही जामा मस्जिद का निर्माण मंदिर स्थल पर किया गया है।

24 नवंबर 2025 को मस्जिद परिसर के दोबारा सर्वे के दौरान संभल में हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

हिंसा के मामले में पुलिस ने सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली समेत 2,750 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Related Articles

Back to top button