उत्तर प्रदेश

यूपी में विकास की रफ्तार तेज: गोंडा-बहराइच समेत 4 जिलों में बनेंगे 18 नए पुल

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। देवीपाटन मंडल के चार जिलों गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में 18 लघु पुलों के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना से लाखों ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

42 करोड़ से अधिक का बजट मंजूर

लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्ययोजना 2025-26 के तहत कुल 18 पुलों के निर्माण के लिए ₹42 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत, सभी परियोजनाओं के लिए बजट आवंटित किया जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।

जिलेवार पुलों का बंटवारा

गोंडा: 5 पुल

बलरामपुर: 4 पुल

बहराइच: 7 पुल

श्रावस्ती: 2 पुल

इन पुलों के निर्माण से जलभराव और कटान की समस्या से राहत, बरसात के दौरान टूटे संपर्क मार्गों से छुटकारा, दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।

लंबे समय से थी मांग, अब मिली मंजूरी

कई गांवों में लोग वर्षों से पुल की मांग कर रहे थे। ग्राम पंचायत चहलवा में बिसुही नदी पर पुल की मांग लंबे समय से लंबित थी। अब यहां लगभग ₹9.69 करोड़ की लागत से पुल बनेगा। कंजाहीपुरवा संपर्क मार्ग से विरवाघाट महंतपुरवा अहिरन पुरवा तक यहां करीब ₹4.69 करोड़ से निर्माण कार्य होगा।

बहराइच के बाबागंज-मल्लिहपुर मार्ग पर संकरी पुलिया के स्थान पर ₹1.16 करोड़ की लागत से नया लघु पुल बनेगा। अभी लोगों को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ता था। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि शासन से सभी पुलों की मंजूरी मिल चुकी है। बजट भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण शुरू होगा

क्या बदलेगा?

ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। किसानों और स्थानीय व्यापारियों को फायदा मिलेगा। इससे समय और ईंधन की बचत होगी। क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

Also Read: यूपी के किसानों के लिए बड़ी सौगात, गेहूं का समर्थन मूल्य ₹2585 प्रति क्विंटल तय, कैबिनेट की मुहर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button