डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के दौरान केबिन में भर धुआं

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए। उन्हें लेकर जा रहे हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के कुछ ही सेकेंड बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिससे केबिन में धुआं भरने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने तुरंत Chaudhary Charan Singh International Airport (अमौसी एयरपोर्ट) पर आपातकालीन लैंडिंग कराई।
जानकारी के अनुसार, उपमुख्यमंत्री सुबह लखनऊ के ला-मार्टिनियर ग्राउंड से हेलीकॉप्टर के जरिए कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी गड़बड़ी के कारण हेलीकॉप्टर के अंदर धुआं फैलने लगा, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित उतरा हेलीकॉप्टर
पायलट ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को तुरंत अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार दिया। समय रहते आपात लैंडिंग होने से बड़ा हादसा टल गया और उपमुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
डिप्टी सीएम को सुबह करीब 11:30 बजे Kaushambi पहुंचना था, जहां पार्टी पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित थी। इसके अलावा उन्हें जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करना था।
घटना के बाद Keshav Prasad Maurya ने बताया कि हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। बाद में दूसरे हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई, जिससे वे कौशांबी के लिए रवाना हुए और कार्यक्रम में शामिल हुए।
Also Read: 19 मार्च को अयोध्या में श्रीराम नाम मंदिर की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू




