इन्फोटेनमेन्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘Vvan’ को मिली नई रिलीज डेट, 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। लंबे समय से चर्चा में बनी उनकी मोस्ट अवेटेड फॉरेस्ट सुपरनेचुरल थ्रिलर फिल्म ‘वन’ (Vvan) की नई रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने इसकी रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

25 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी फिल्म

पहले यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ (ट्विटर) हैंडल पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर इसकी नई रिलीज डेट की पुष्टि कर दी है। अब ‘Vvan’ 25 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

डरावनी लोक कथा पर आधारित है कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। यह एक फॉरेस्ट सुपरनेचुरल थ्रिलर है, जो एक डरावनी लोक कथा पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन ‘पंचायत’ फेम दीपक कुमार मिश्रा ने किया है, जबकि इसका निर्माण एकता कपूर कर रही हैं।

दमदार स्टारकास्ट आएगी नजर

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ मुख्य भूमिका में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में अनूप सोनी, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और मनीष पॉल जैसे मंझे हुए कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button