uncategorized
दस महीने बाद जेल से बाहर आए सिद्धू, कहा-लोकतंत्र खतरे में


नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू शनिवार को लगभग दस महीने बाद पटियाला जेल से बाहर आए। उन्हें 33 साल पुराने मारपीट के एक केस में एक साल जेल की सजा हुई थी। जेल में सिद्धू के अच्छे चाल- चलन और व्यवहार की वजह से उन्हें दो महीने पहले रिहा कर दिया गया। ऐसा नियम जेल मैनुअल में है।
पटियाला जेल से बाहर आने के बाद सिद्धू ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा-इस समय लोकतंत्र नाम की कोई चीज नहीं है। पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश की जा रही है। अल्पसंख्यकों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा-याद रखिए, अगर आप पंजाब को कमजोर करने का प्रयास करेंगे तो आप खुद कमजोर होंगे।
सिद्धू का यह बयान पंजाब के राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
(फाइल फोटो। स्रोत-सोशल मीडिया)