uncategorized

लोकसभा में मर्यादा भंग: स्पीकर की ओर कागज फेंकने पर छह सांसद निलंबित, हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित

Lucknow Focus News Desk:  मंगलवार को लोकसभा में उस समय अभूतपूर्व स्थिति बन गई, जब हंगामे के बीच कुछ सांसदों ने लोकसभा स्पीकर की कुर्सी की ओर कागज उछाल दिए। इस घटना को सदन की गरिमा के खिलाफ मानते हुए कड़ा कदम उठाया गया और ऐसे सभी सांसदों को सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। कुल छह सांसदों पर यह कार्रवाई की गई।

दरअसल, राहुल गांधी को बोलने की अनुमति न मिलने से विपक्ष नाराज़ हो गया था, जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। शोर-शराबे के कारण कार्यवाही बार-बार बाधित हुई। स्थिति संभलती न देख अंततः लोकसभा की कार्यवाही बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

दोपहर करीब तीन बजे जब चौथी बार सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो पीठासीन अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्पीकर की ओर कागज फेंकने वाले सांसदों के नाम दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने ऐसे सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव सदन में रखा। सदन ने ध्वनिमत से इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। हालांकि इसके बाद भी हंगामा पूरी तरह शांत नहीं हो सका।

पूरे सत्र के लिए निलंबित सांसदों के नाम

वेंकट रमन

किरण रेड्डी

राजा वडिंगा

मणिकम टैगौर

गुरजीत अरौला

हिबी इडेन

इस घटना ने संसद की मर्यादा और सदन की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button