इन्फोटेनमेन्ट

‘गंदे पैंट पहनकर खड़े रहते हैं…’ जया बच्चन के आपत्तिजनक कमेंट पर भड़के पैपराज़ी, बहिष्कार की मांग

Lucknow Focus News Desk: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वयोवृद्ध अभिनेत्री जया बच्चन और पैपराज़ी (Paparaazi) के बीच का खट्टा-मीठा रिश्ता अब एक बड़े विवाद में बदल गया है। एक कार्यक्रम के दौरान जया बच्चन द्वारा पैपराज़ी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से मीडिया फोटोग्राफर समुदाय (पैप्स) में गहरी नाराजगी है, जिसके बाद उन्होंने बहिष्कार की चेतावनी दी है।

जया बच्चन का विवादित बयान

जया बच्चन ने एक इवेंट में पत्रकार बरखा दत्त से बातचीत करते हुए पैपराज़ी के कामकाज और उनके पहनावे पर सवाल उठाते हुए एक विवादास्पद बयान दिया।

“ये लोग कौन हैं? क्या इन्हें इस देश के लोगों को रिप्रेजेंट करने के लिए ट्रेन किया गया है? आप इन्हें मीडिया कहते हैं? ये जो बाहर गंदे गंदे पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर खड़े रहते हैं… वे सोचते हैं कि उनके पास मोबाइल है तो वे आपकी फोटो ले सकते हैं और जो चाहें कह सकते हैं। जिस तरह के कमेंट्स वे करते हैं— ये लोग किस तरह के हैं? कहां से आते हैं? किस तरह की एजुकेशन है?”

पैप्स ने दी प्रमोशन बहिष्कार की चेतावनी

जया बच्चन के इस बयान के बाद पैपराज़ी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई फोटोग्राफरों ने उन्हें ‘बायकॉट’ करने की बात कही है।

उन्होंने जया बच्चन के बयान को ‘बुरा’ बताते हुए कहा, “उनके पोते अगस्त्य की फिल्म ‘इक्कीस’ जल्द रिलीज होने वाली है, अगर पैप्स प्रमोशन कवर करने नहीं आएंगे तो क्या होगा? अमिताभ बच्चन जी हर रविवार को घर के बाहर आते हैं, बड़े मीडिया हाउस इसे कवर नहीं करते, यह हम पैप्स हैं।” उन्होंने जया बच्चन से अपील की कि किसी को उसके दिखने के आधार पर जज नहीं करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह जया जी का सम्मान करते हैं, लेकिन वह अभी तक डिजिटल ज़माने के साथ इवॉल्व नहीं हुई हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ यूट्यूबर्स या कंटेंट क्रिएटर्स वायरल होने के लिए अनैतिक व्यवहार करते हैं, जिसे रोकने की ज़रूरत है, लेकिन सभी पैप्स को टारगेट करना गलत है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा सेलेब्स की इज्जत की है, और अमिताभ बच्चन से जुड़े एक संवेदनशील वीडियो को भी उनके पीआर के अनुरोध पर पोस्ट नहीं किया था। उन्होंने जया बच्चन से सवाल किया कि वह जिन लोगों को निशाना बना रही हैं, क्या वे सभी पैप्स हैं या यूट्यूबर्स भी इसमें शामिल हैं? उन्होंने अपने सहयोगियों से ‘सेल्फ रिस्पेक्ट’ रखते हुए उन्हें बायकॉट करने की बात कही है।

पैपराज़ी समुदाय ने जया बच्चन पर उन लोगों का अपमान करने का आरोप लगाया है जो दिन-रात मेहनत करते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से सेलेब्रिटी कवरेज को प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से भी तेज़ी से दर्शकों तक पहुंचाते हैं।

Related Articles

Back to top button