उत्तर प्रदेश

SSC JE 2026: 1699 पदों पर भर्ती की तैयारी, कर्मचारी चयन आयोग ने विभागवार अस्थायी रिक्तियों का ब्योरा किया जारी

Lucknow Focus News Desk: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer – JE) परीक्षा 2026 के लिए अस्थायी रिक्तियों (Tentative Vacancies) का विस्तृत विवरण जारी कर दिया है। इसके तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में कुल 1699 पदों पर भर्ती प्रस्तावित की गई है। इसमें सिविल, विद्युत (Electrical), यांत्रिक (Mechanical) और दूरसंचार (Telecommunication) ट्रेड के पद शामिल हैं।

श्रेणीवार एवं प्रमुख विभागवार पदों का ब्योरा

  • श्रेणीवार पद:

    • अनारक्षित (General): 718

    • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 462

    • अनुसूचित जाति (SC): 245

    • अनुसूचित जनजाति (ST): 140

    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 134

    • दिव्यांग (PwD) श्रेणी: दृष्टिबाधित (32), श्रवणबाधित (14), अन्य दिव्यांग (14)

प्रमुख विभागों में रिक्तियों की संख्या:

  • भारतीय मौसम विभाग (IMD): 462 पद (सबसे अधिक) — सामान्य (231), OBC (99), SC (76), EWS (45), ST (11)।

  • केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD): 446 पद — सिविल (343 पद) और विद्युत (103 पद)।

  • सैन्य अभियंता सेवा (MES): 315 पद — विद्युत एवं यांत्रिक (161 पद) और सिविल (154 पद)।

  • सीमा सड़क संगठन (BRO – केवल पुरुष अभ्यर्थी): 293 पद — सिविल (271 पद) और विद्युत एवं यांत्रिक (22 पद)।

     अन्य विभाग

    • दूरसंचार विभाग (DoT): 69 पद (दूरसंचार)

    • ब्रह्मपुत्र बोर्ड: 56 पद (सिविल)

    • केंद्रीय जल आयोग (CWC): 32 पद (सिविल-29, यांत्रिक-3)

    • नौसेना गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय: 8 पद

    • प्रकाशस्तंभ एवं प्रकाशपोत महानिदेशालय: 9 पद

    • केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान केंद्र: 4 पद

आयोग के अनुसार ये रिक्तियां पूरी तरह से अस्थायी (Tentative) हैं, जिनमें चयन प्रक्रिया के दौरान विभागों की आवश्यकतानुसार बदलाव या संशोधन हो सकता है।

Related Articles

Back to top button