राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान ने ललितपुर में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस


लखनऊ फोकस ब्यूरो
लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश आज नित्य नई ऊंचाइयों को छू रहा है। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा देश के कोने कोने में कार्यक्रमों को मनाए जाने का शुभारंभ कर दिया गया है। जिसका परिणाम है कि संस्थान द्वारा देश की समृद्ध विरासत बुंदेलखंड के सिद्दन कॉलोनी, ललितपुर जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर समृद्ध भारत- विरासत और विकास विषय पर वक्तव्य एवं काव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे की अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर की सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य सूर्यमुखी स्वर्णकार रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए समृद्ध भारत – विरासत और विकास पर विस्तार से अपना वक्तव्य दी।
ललितपुर के विख्यात डॉक्टर अनिल कुमार कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। डॉ अनिल कुमार द्वारा भारत की आजादी की उपलब्धि और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए गणतंत्र भारत की विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया और संस्थान द्वारा आयोजित साहित्यिक कार्यक्रमों को राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण बताया गया।
कार्यक्रम की संयोजक एवं संचालन निधि सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न कविता एवं वक्तव्य पाठ आमंत्रित अतिथियों अनुपम जोशी, पल्लवी मालवीय, अंशु मिश्रा, मधु तिवारी, कादम्बनी तिवारी, शिखा कौशल, अनीता सोनी, विनय सिन्हा,गौरव मिश्रा, टिंकू तिवारी आदि द्वारा किया गया।
निधि सोनी ने राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के साहित्यिक कार्यक्रमों की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के पदाधिकारी सदस्य आज साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। यह संस्था अपने आप में अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। विशेष बात यह है कि संस्था आज हर घर में साहित्य को पहुंचाने के उद्देश्य से उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।
संस्था की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता द्वारा अपने व्याख्यान में कहा गया कि हम मां भारती गणतंत्र के नागरिक हैं, हमारा प्रथम दायित्व है राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा इस उद्वेश्य से अनेक साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं। संस्थान का साहित्यिक लाभ प्रत्येक स्थान पहुंच सके ,इस उद्देश्य से बुंदेलखंड में आज संस्थान द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम को आयोजित कराया गया।




