बिजनेस
Share Market Update: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 374 अंक चढ़कर 78,954 पर पहुंचा

Lucknow Focus News Desk: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार का अंत बढ़त के साथ हुआ। लाल निशान से उबरते हुए भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। बीएसई (BSE) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स और एनएसई (NSE) का निफ्टी दोनों ही सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
बाजार का पूरा हाल
बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex): 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 373.76 अंक (या 0.48%) की बढ़त के साथ 78,954.76 के स्तर पर बंद हुआ।
एनएसई निफ्टी (NSE Nifty 50): 50 शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 11.35 अंक (या 0.05%) चढ़कर 24,636.00 के स्तर पर बंद होने में सफल रहा।
दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स में अच्छी रिकवरी देखने को मिली, वहीं निफ्टी ने भी मामूली बढ़त दर्ज करते हुए हरे निशान में अपनी क्लोजिंग दी।




