सुदीक्षा फाउंडेशन की नई पहल: मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने किया ‘लाल पैथोलॉजी’ जियामऊ सेंटर का उद्घाटन

Lucknow Focus News Desk: लखनऊ के जियामऊ स्थित 1090 चौराहा पर ‘सुदीक्षा फाउंडेशन’ द्वारा संचालित ‘लाल पैथोलॉजी सेंटर’ का रविवार को भव्य शुभारंभ हुआ। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) विभाग के माननीय मंत्री श्री हंसराज विश्वकर्मा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया और संस्था को अपना शुभाशीष दिया।
यह नया केंद्र क्षेत्रवासियों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण पैथोलॉजी जांच सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा। फाउंडेशन ने इस अवसर पर जनसेवा और सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए सभी सहयोगियों व शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।
MSME मंत्री हंसराज विश्वकर्मा जी द्वारा जियामऊ (1090 चौराहा, लखनऊ) सेंटर का औपचारिक शुभारंभ। स्थानीय नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली पैथोलॉजी व डायग्नोस्टिक जांच की सुविधा अब एक ही छत के नीचे मिलेगी। सुदीक्षा फाउंडेशन जनस्वास्थ्य और समाज हित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध।




