देश

मैकाले की मानसिकता से मुक्ति की बात पर थरूर फिदा, कांग्रेस सांसद ने की PM मोदी की तारीफ

Lucknow Focus News Desk: कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक बार फिर सार्वजनिक मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। थरूर ने पीएम मोदी के उस भाषण की तारीफ की, जिसमें उन्होंने 2035 तक भारत को ‘मैकाले की मानसिकता’ से मुक्त करने की बात कही थी।

थरूर का सोशल मीडिया पर संदेश

पीएम मोदी ने मंगलवार को छठे रामनाथ गोयनका व्याख्यान को संबोधित किया था, जहाँ शशि थरूर भी ऑडियंस की कतार में मौजूद थे। भाषण के बाद, थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रधानमंत्री की प्रशंसा की।

शशि थरूर ने लिखा “पीएम मोदी देश को गुलामी की मानसिकता से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि भारत अब महज एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था नहीं है, बल्कि दुनिया के उभरने की मिसाल बन चुका है।”

थरूर ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व के एक और पहलू को उजागर करते हुए लिखा कि मोदी पर हमेशा चुनावी मोड में रहने का आरोप लगता है, लेकिन लोगों की समस्याओं पर बात करते हुए वह ‘इमोशनल मोड’ में रहते हैं।

कांग्रेस खेमे में हलचल

यह पहली बार नहीं है जब शशि थरूर ने अपनी पार्टी लाइन से हटकर पीएम मोदी या सरकार के फैसलों की सराहना की है। उनके इस कदम से कांग्रेस के खेमे में अक्सर खलबली मच जाती है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे आंतरिक घटनाक्रमों के बाद से थरूर के सुरों में यह बदलाव लगातार देखने को मिल रहा है, जिससे सियासी पारा हाई होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button