उत्तर प्रदेश

मेरठ के आसमान में सूर्य किरण टीम का हैरतअंगेज एयर शो, युवाओं के लिए बना प्रेरणा का स्रोत

Lucknow Focus News Desk: रविवार को मेरठ के नीले आसमान में भारतीय वायु सेना की प्रतिष्ठित ‘सूर्य किरण एरोबैटिक टीम’ ने अपने हैरतअंगेज हवाई करतबों से हजारों दर्शकों को रोमांचित कर दिया। नौ विमानों वाली इस टीम ने अपनी अद्भुत सटीकता, तेज रफ्तार और बेहतरीन तालमेल के साथ कई कठिन फॉर्मेशन प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों में गर्व और देशभक्ति की लहर दौड़ा दी।

इस शानदार प्रदर्शन के साक्षी बने ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट (मेरठ) के निदेशक (प्रशिक्षण एवं नवाचार) एसपी वर्मा ने प्रधानाचार्या डॉ. मृणालिनी अनंत और डॉ. मनीषा जैन के साथ वायु सेना की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन केवल एक एयर शो नहीं, बल्कि अनुशासन, अटूट भरोसे, टीमवर्क और दबाव में त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का सजीव उदाहरण है।

वर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सशस्त्र बलों (आर्म्ड फोर्सेज), एविएशन, एयरोस्पेस और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बनाने और नई तकनीकों से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। रंग-बिरंगे धुएं के साथ आसमान में बने विहंगम दृश्यों ने पूरे शहर के लिए इस कार्यक्रम को एक यादगार अनुभव बना दिया।

Related Articles

Back to top button