इन्फोटेनमेन्ट

क्या फिल्म अभिनेत्री संजना राज साबित होंगी दूसरी ‘गुंजा’ ?


समीक्षकों की राय उनकी आने वाली फिल्म बनेगी दूसरी ‘नदिया के पार’
DECEMBER 19, 2020
इन्फोटेनमेंट डेस्क
लखनऊ। भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री संजना राज इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म को लेकर खासी चर्चा में हैं। कुछ भोजपुरी फिल्म विश्लेषकों का कहना है कि उनकी यह फिल्म दूसरी ‘नदिया के पार’ साबित होगी। इस भविष्यवाणी में कितना दम है, यह तो आने वाला समय बताएगा, फिलवक्त संजना को फिल्म के रिलीज होने की बेसब्री से प्रतीक्षा है।

(Sanjana Raj .Photo courtsey-Instagram)
अभिनेत्री संजना राज लॉकडाउन के दौरान भोजपुरी इंडस्ट्रीी की कई अच्छी टीआरपी वाली फिल्मोंर में दिखीं, जिसके बाद उनके खूब चर्चे हैं। उनकी प्रमुख फिल्मेंा हैं-‘सैंया है अनाड़ी’, ‘लाल चुनरिया वाली पर दिल आया रे’, ‘नैहर की चुनरी’, ‘प्रीत का दामन’, ‘पटना के बाबू’ आदि। बी4यू भोजपुरी बैनर की इन फिल्मों में संजना के रोल की खूब तारीफ हुई है।

(संजना राज। फोटो-बी4यू के सौजन्य से।)
अब संजना को अपनी आने वाली फिल्म की बेसब्री से प्रतीक्षा है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह बाक्स आफिस पर ‘नदिया के पार’ जितनी प्रशंसा बटोरेगी। यह उनकी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म भी है। इस फिल्म में संजना के रोल को फिल्म समीक्षक खूब सराह रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि संजना राज के पास तीन और बड़ी फिल्मों के ऑफर हैं, जिसमें उनके रोल बेहद खास हैं। इन फिल्मों की शूटिंग जल्दीं ही शुरू होने की उम्मीद है। इनके बारे में वह अभी डिस्क्लोज नहीं करना चाहती हैं।
संजना इंडस्ट्रीज में भले न्यूकमर हैं, लेकिन उन्हों ने बहुत कम वक्त में अपनी गहरी छाप छोड़ी है।
आप सोच रहे होंगे कि वह कौन सी फिल्म है जो दूसरी “नदिया के पार” साबित होने वाली है। तो उस फिल्म का नाम है-“चंदन परिणय गुंजा”। अभी तक संजना की सबसे अधिक चर्चित फिल्म रही है-प्रीत के दामन।
एक बातचीत में संजना ने बताया कि मैंने जितनी भी फिल्मेंं की हैं, उनमें “चंदन परिणय गुंजा” काफी हटकर है। फिल्मन में राजश्री का फ्लेवर भी दिखेगा। इसकी कास्टिंग भी बड़ी है। वैसे इसमें मेरा किरदार काफी टफ है पर मैंने इसे करते हुए काफी इन्ज्वॉय किया है। यह प्योर फैमिली फिल्म है। मुझे आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि फिल्म को दर्शक हाथोंहाथ लेंगे।
संजना कहती हैं कि मैं बी4यू बैनर की बेहद शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे अच्छे मौके दिए जिससे मुझे खुद को प्रूव करने का मौका मिला। क्योंकि जब मैं इंडस्ट्री में आई थी तो मेरी इच्छा थी कि मेरी पहचान सिर्फ और सिर्फ मेरे काम से हो।
(फोटो-सोशल मीडिया और बी4यू)

Related Articles

Back to top button