Bollywood Masala – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com Lucknow Focus Thu, 09 Oct 2025 05:11:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 http://lucknowfocus.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Capture-32x32.jpg Bollywood Masala – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com 32 32 वरुण-जाह्नवी की ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी, एक हफ्ते में आधा बजट भी नहीं वसूला http://lucknowfocus.com/varun-jhanvis-sunny-sanskaris-tulsi-kumari-slow-at-the-box-office-not-even-half-the-budget-recovered-in-a-week/ Thu, 09 Oct 2025 05:11:18 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=6505 Lucknow Focus News Desk: दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई अभिनेता वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (SSKTK) बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। एक हफ्ते पहले 2 अक्टूबर को रिलीज हुई यह फिल्म ओपनिंग वीकेंड के बाद से ही कमाई की धीमी रफ्तार झेल रही है और अब तक अपना आधा बजट भी नहीं वसूल पाई है।

फिल्म को ऋषभ शेट्टी निर्देशित ‘कांतारा चैप्टर 1’ से टक्कर मिली है, जो बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन कर रही है। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित ‘SSKTK’ के कलेक्शन में सोमवार से लगातार गिरावट दर्ज की गई है।

7वें दिन का कलेक्शन और कुल कमाई

ट्रेड एनालिस्ट वेबसाइट सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने 7वें दिन यानी पहले बुधवार को 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

इसके साथ ही, फिल्म की 7 दिनों की कुल कमाई अब 38.75 करोड़ रुपये (भारत नेट कलेक्शन) हो गई है।

दिन    कलेक्शन (करोड़ रुपये)

पहला दिन     9.25

दूसरा दिन     5.50

तीसरा दिन    7.50

चौथा दिन     7.75

पांचवां दिन    3.25

छठा दिन      3.25

सातवां दिन    2.25

कुल कमाई     38.75

साल की चौथी सबसे बड़ी रोमांटिक फिल्म बनने की ओर

कलेक्शन में गिरावट के बावजूद, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ एक नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रही है। यह फिल्म जल्द ही साल 2025 की चौथी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक बॉलीवुड फिल्म बन सकती है।

इसके लिए फिल्म को केवल जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ के लाइफटाइम कलेक्शन (54.85 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ना होगा। ‘SSKTK’ को यह मुकाम हासिल करने के लिए अभी 16 करोड़ रुपये और कमाने की जरूरत है।

2025 की टॉप रोमांटिक बॉलीवुड फिल्में (भारत नेट कलेक्शन)

फिल्म का नाम कलेक्शन (करोड़ रुपये)

सैयारा  337.69

भूल चूक माफ़  74.81

मेट्रो इन डिनो  56.30

परम सुंदरी     54.85

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 38.75 (7 दिनों में)

]]>
 ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, वर्ल्डवाइड 400 करोड़ क्लब में एंट्री http://lucknowfocus.com/%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%91%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0/ Wed, 30 Jul 2025 03:25:57 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=5204 Lucknow Focus News Desk: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और नए कलाकार अहान पांडे व अनीत पड्डा की जोड़ी वाली म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल कर रही है। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म ने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

दूसरे हफ्ते भी जारी रहा क्रेज

फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 172.75 करोड़ रुपये कमा कर मजबूत शुरुआत की। दूसरे वीकेंड पर भी इसका जादू बरकरार रहा।

  • दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 18 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • दूसरे शनिवार को 47.22% की शानदार बढ़त के साथ कलेक्शन बढ़कर 26.5 करोड़ रुपये हो गया।
  • दूसरे रविवार को भी 13.21% की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए फिल्म ने 30 करोड़ रुपये जुटाए।
  • हालांकि, दूसरे सोमवार को पहली बार गिरावट देखने को मिली और कलेक्शन घटकर 9.25 करोड़ रुपये पर आ गया।

दूसरे मंगलवार को भी बनी रिकॉर्ड तोड़ कहानी

ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे मंगलवार (रिलीज के 12वें दिन) फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 266 करोड़ रुपये पहुंच गया।

शाहरुख खान की ‘पठान’ समेत कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा

दूसरे मंगलवार के कलेक्शन के मामले में ‘सैयारा’ ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया—

  1. सैयारा – 9.50 करोड़
  2. द केरला स्टोरी – 9.45 करोड़
  3. पीके – 9.11 करोड़
  4. बजरंगी भाईजान – 9.10 करोड़
  5. कबीर सिंह – 8.31 करोड़
  6. संजू – 8 करोड़
  7. टाइगर जिंदा है – 7.83 करोड़
  8. तानाजी – 7.67 करोड़
  9. पठान – 7.50 करोड़
  10. केजीएफ चैप्टर 2 – 7.48 करोड़

वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा सैयारा ने ₹400 करोड़ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर लिए हैं। रिलीज से पहले किसने सोचा था कि ये फिल्म इतना बड़ा आंकड़ा छू लेगी? ये फिल्म वाकई एक गेम-चेंजर साबित हुई है।

Also Read: जान्हवी या तारा: पहाड़िया भाइयों को दिल दे बैठीं दोनों अभिनेत्रियां, कौन है ज्यादा अमीर?

]]>
‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट डे 2: अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने मचाया धमाल http://lucknowfocus.com/saira-box-office-report-day-2-ahaan-pandey-and-anit-padda-pair-rocked/ Sun, 20 Jul 2025 09:01:26 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=5038 Lucknow Focus News Desk : मोहित सूरी द्वारा निर्देशित रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन जहां 21 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं अब दूसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गई है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार, 19 जुलाई को ‘सैयारा’ ने 24 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 45 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। शनिवार को फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की 44.74% की उपस्थिति दर्ज की गई।

यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों को पसंद आ रही है, बल्कि समीक्षकों से भी इसे बेहतरीन प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘सैयारा’ से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है और दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। चंकी पांडे के बेटे अहान पांडे ने अपने अभिनय से लोगों को खासा प्रभावित किया है।

आदित्य चोपड़ा और अक्षय विधानी द्वारा निर्मित इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बना ली है। फिल्म की कमाई की रफ्तार को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ‘सैयारा’ 4-5 दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी यह फिल्म, कमाई के मामले में पहले से हिट मानी जा रही फिल्मों जैसे ‘सितारे ज़मीन पर’ और ‘रेड 2’ को भी पीछे छोड़ चुकी है। दुनियाभर में अहान और अनीत की ऑन-स्क्रीन लव स्टोरी को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म में अहान पांडे ने ‘कृष’ और अनीत पड्डा ने ‘वाणी’ का किरदार निभाया है। इंटेंस लव स्टोरीज़ के लिए मशहूर मोहित सूरी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे रोमांस और इमोशन को परदे पर खूबसूरती से पेश करने में माहिर हैं।

सैयारा’ की सफलता को देखते हुए, अब दूसरी फिल्मों की रिलीज योजनाओं पर भी असर पड़ने लगा है। ताजा जानकारी के अनुसार, ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट में बदलाव किया गया है ताकि इसे ‘सैयारा’ से सीधी टक्कर न मिले।

]]>
कियारा और सिद्धार्थ बने माता-पिता, नन्हीं परी ने लिया जन्म! फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतजार http://lucknowfocus.com/kiara-and-siddharth-became-parents-little-angel-took-birth-to-fans-waiting-for-the-official-announcement/ Wed, 16 Jul 2025 06:02:49 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=4959 Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में शुमार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अब माता-पिता बन चुके हैं। कपल ने अपने घर एक नन्हीं परी का स्वागत किया है। इस खुशखबरी से उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। हालांकि, अब तक कियारा और सिद्धार्थ की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

इस खबर को सबसे पहले मशहूर सेलेब पैपराजी विरल भयानी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद फैंस की बधाइयों की बाढ़ आ गई। लोगों को अब कपल की तरफ से एक प्यारे से ऐलान का बेसब्री से इंतज़ार है।

फरवरी में दी थी गुड न्यूज़

याद हो, इसी साल फरवरी 2025 में दोनों ने एक खूबसूरत इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी। उस पोस्ट में कियारा और सिद्धार्थ ने नन्हें-से मोज़े थामे एक तस्वीर साझा की थी, जिसके साथ लिखा था “हमारे जीवन का सबसे बड़ा तोहफा… जल्द आ रहा है!”

‘शेरशाह’ से शुरू हुई थी लव स्टोरी

कियारा और सिद्धार्थ की जोड़ी पहली बार फिल्म ‘शेरशाह’ में नजर आई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा का किरदार निभाया था। रील लाइफ से शुरू हुई ये केमेस्ट्री धीरे-धीरे रियल लाइफ लव स्टोरी में बदल गई। हालांकि, बीच में ब्रेकअप की अफवाहें भी आईं, लेकिन 2023 में दोनों ने राजस्थान में शाही अंदाज़ में शादी कर अपने रिश्ते पर मोहर लगा दी।

वर्क फ्रंट पर दोनों की धाक

जहां कियारा आडवाणी इन दिनों ‘वॉर 2’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उनके साथ ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जैसे दिग्गज नज़र आएंगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज़ हो रही है। वहीं, प्रेग्नेंसी के चलते कियारा ने कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स से ब्रेक लिया था।

सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नज़र आएंगे, जो एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है और इसमें उनके साथ होंगी जान्हवी कपूर।

फैंस को है ‘बेबी गर्ल’ की पहली झलक का इंतज़ार

कपल के माता-पिता बनने की खबर से फैंस बेहद खुश हैं और सभी को अब इंतजार है उस पल का, जब सिद्धार्थ और कियारा खुद अपने शब्दों में दुनिया को यह खूबसूरत खबर सुनाएंगे।

Also Read: ‘सन ऑफ सरदार 2’ में नया अवतार, संसद से सिनेमा तक रवि किशन की दमदार वापसी

]]>
अब एक्टिंग के बाद सिंगिंग में भी आमिर खान का जलवा, कॉमेडी फिल्म में सुनाई देगी उनकी आवाज http://lucknowfocus.com/now-after-acting-aamir-khans-jalwa-will-be-heard-in-a-comedy-film-after-acting/ Mon, 14 Jul 2025 06:26:13 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=4916 Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अब सिर्फ अभिनय तक सीमित नहीं रहेंगे। वे जल्द ही सिंगिंग की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं। खबर है कि आमिर खान एक अपकमिंग कॉमेडी फिल्म में दो गानों को खुद अपनी आवाज में गाएंगे। यह वही आमिर हैं जिन्होंने 1998 की फिल्म गुलाम में ‘आती क्या खंडाला’ गाना गाकर सबको चौंका दिया था। अब करीब 27 साल बाद वे फिर से माइक थामने जा रहे हैं – और इस बार मस्ती के लिए नहीं, बल्कि पूरी तैयारी के साथ।

आमिर खान बनेंगे सिंगर

हाल ही में बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में आमिर ने खुद बताया कि वे एक अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म में कैमियो के साथ-साथ दो गाने भी गाएंगे। आमिर ने कहा, “जब मैंने ‘आती क्या खंडाला’ गाया था, तब वो बस मस्ती के लिए था। लेकिन इस बार मैं गंभीरता से ट्रेनिंग ले रहा हूं। मैं पिछले कुछ सालों से एक प्रोफेशनल सिंगर बनने की कोशिश कर रहा हूं।”

वे इन गानों की ट्रेनिंग मशहूर लोक गायिका सुचेता भट्टाचार्जी से ले रहे हैं। आमिर ने कहा, “मैं इस फिल्म में जरूरी कैमियो रोल निभा रहा हूं और दो गाने भी गा रहा हूं। मेरी गुरू सुचेता भट्टाचार्जी हैं, जो मेरी सिंगिंग को निखार रही हैं।”

किस तरह की फिल्म होगी?

आमिर ने बताया कि यह फिल्म बासु चटर्जी और ऋषिकेश मुखर्जी की क्लासिक फिल्मों से प्रेरित है – यानी सीधी-सादी, दिल को छू जाने वाली कॉमेडी। ना कोई जबरदस्त एक्शन, ना भारी ड्रामा – बस एक प्यारी सी कहानी जो आपको मुस्कराहट देगी।

आमिर ने कहा कि हम उस तरह की फिल्में आज बनाना भूल गए हैं। इस फिल्म को देखकर लोगों को अच्छा महसूस होगा, बिना किसी भारी-भरकम ट्विस्ट या ट्रेजेडी के।

आमिर के आने वाले प्रोजेक्ट्स

आमिर खान इन दिनों एक नहीं, बल्कि कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं:

रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ में कैमियो रोल

राजकुमार हिरानी के साथ दादासाहेब फाल्के की बायोपिक

लोकेश कनगराज के साथ एक सुपरहीरो-थीम पर फिल्म

Also Read: ‘द फैमिली मैन 3’ की रिलीज डेट फाइनल: मनोज बाजपेयी ने खुद किया खुलासा, इस बार नजर आएंगे जयदीप अहलावत भी

]]>
Hrithik Roshan: फिल्मों के साथ कमाई के भी किंग, जानिए बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टारकिड की कहानी http://lucknowfocus.com/know-the-story-of-bollywoods-richest-starkid/ Sat, 12 Jul 2025 06:22:49 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=4861 Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड में कई ऐसे स्टारकिड्स हुए हैं जिन्होंने अपने माता-पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्मी दुनिया में कदम रखा। किसी ने खूब नाम कमाया तो कोई कुछ फिल्मों के बाद ही गुमनामी में चला गया। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने न सिर्फ इंडस्ट्री में खुद को साबित किया, बल्कि शोहरत और दौलत के मामले में बाकी स्टारकिड्स को काफी पीछे छोड़ दिया।

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की, जो निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन के बेटे हैं। ऋतिक सिर्फ एक सफल एक्टर ही नहीं, बल्कि सबसे अमीर स्टारकिड्स में भी शुमार हैं।

3,130 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक

GQ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति 3130 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में वह आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जाह्नवी कपूर जैसे कई फेमस स्टारकिड्स से कहीं आगे हैं। उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग से, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन और बिजनेस वेंचर्स से भी जबरदस्त कमाई की है।

‘कहो ना प्यार है’ से बनी थी पहचान

साल 2000 में आई फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से ऋतिक ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और रातों-रात सुपरस्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने ‘कृष’, ‘धूम 2’, ‘जोधा अकबर’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘वॉर’ जैसी कई हिट फिल्में दीं। हर फिल्म ने उनके फैनबेस और ब्रांड वैल्यू को और ऊंचा किया।

एक्टिंग ही नहीं, बिजनेस में भी सुपरहिट

ऋतिक की कमाई सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस फिल्मक्राफ्ट है और वह अपने फिटनेस व लाइफस्टाइल ब्रांड HRX के ज़रिए भी बड़ी कमाई करते हैं। Financial Express की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले HRX ब्रांड की वैल्यू करीब 7300 करोड़ रुपये है।

लग्जरी लाइफस्टाइल के भी हैं बादशाह

ऋतिक का रहन-सहन भी उनकी सफलता की तरह शानदार है। उनके पास मुंबई में एक सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट है, वहीं लोनावाला में उनका फार्महाउस भी है। कारों की बात करें तो उनके गैराज में Rolls Royce Ghost Series 2, Mercedes Maybach और Maserati Spyder जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

आगे क्या कर रहे हैं ऋतिक?

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक इस वक्त ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए ‘कृष 4’ में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन की कमान भी खुद संभालेंगे।

Also Read: ‘धड़क 2’ का नया पोस्टर आउट: सिद्धांत-तृप्ति की जोड़ी ने बढ़ाया फैंस का दिलचस्पी का तापमान, ट्रेलर 11 जुलाई को

]]>
‘धड़क 2’ का नया पोस्टर आउट: सिद्धांत-तृप्ति की जोड़ी ने बढ़ाया फैंस का दिलचस्पी का तापमान, ट्रेलर 11 जुलाई को http://lucknowfocus.com/dhadak-2s-new-poster-out-principle-trupti-pair-enhanced-the-temperature-trailer-of-fans-on-july-11/ Thu, 10 Jul 2025 07:47:18 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=4833 Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित रोमांटिक फिल्म ‘धड़क 2’ का नया पोस्टर सामने आ गया है, और इसे देखकर फिल्मप्रेमियों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं। इस बार कहानी में जान डालने आ रहे हैं दो टैलेंटेड चेहरे सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी, जिनकी केमिस्ट्री पोस्टर में ही बेमिसाल लग रही है।

पोस्टर में सिद्धांत की आंखों में जहां जुनून की चमक नजर आती है, वहीं उनके चेहरे पर एक गहरी संवेदनशीलता भी झलकती है। दूसरी ओर, तृप्ति की शांत लेकिन मजबूत मौजूदगी इस कहानी को एक अलग ही गंभीरता और भावनात्मक गहराई देती है। इन दोनों के बीच की चुप्पी भी बहुत कुछ कहती है  शायद एक अधूरी, असामान्य लेकिन दिल को छू लेने वाली प्रेम कहानी।

फिल्म का ट्रेलर इस शुक्रवार यानी 11 जुलाई को रिलीज होगा

पोस्टर जारी होने के साथ ही फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फैंस के लिए राहत की बात यह है कि अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा – 11 जुलाई को ट्रेलर रिलीज होगा, और फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

म्यूजिक भी बनेगा चर्चा का हिस्सा

सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म के संगीत को लेकर एक रहस्यमयी लेकिन बेहद दिलचस्प हिंट भी शेयर किया है। उन्होंने लिखा “शैलेन्द्र की कविता, भगत सिंह का शेर, किशोर कुमार की आवाज, थॉमस जेफरसन के शब्द, थोड़ा SRK और बुडापेस्ट में म्यूजिक ऑर्केस्ट्रेशन…”

इन पंक्तियों से साफ है कि फिल्म का म्यूजिक सिर्फ बैकग्राउंड नहीं, बल्कि कहानी की आत्मा होने वाला है।

‘धड़क 2’ क्या है सिर्फ लव स्टोरी?

नहीं, यह सिर्फ दो दिलों की कहानी नहीं है। ‘धड़क 2’ पहचान, समाज में अपनी जगह और प्यार की कीमत जैसे गहरे और भावुक विषयों को छूने जा रही है। डायरेक्टर शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनी यह फिल्म, इस साल की सबसे दिलचस्प और महत्वाकांक्षी रोमांटिक ड्रामा मानी जा रही है।

फिल्म में सिद्धांत की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, तृप्ति का संवेदनशील अभिनय और लाजवाब संगीत मिलकर दर्शकों को एक ऐसी सिनेमाई यात्रा पर ले जाएंगे, जिसे वे लंबे समय तक भूल नहीं पाएंगे।

Also Read: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज़ से पहले ही कमाए 1000 करोड़ रुपये, प्राइम फोकस स्टूडियो को हुआ जबरदस्त फायदा

]]>
प्रज्ञा जायसवाल का वीडियो देख भड़कीं गौहर खान, बोलीं- पैप्स क्या छेड़छाड़ को बढ़ावा दे रहे हैं? http://lucknowfocus.com/gauhar-khan-got-angry-after-watching-pragya-jaiswals-video-said-are-paps-encouraging-molestation/ Tue, 08 Jul 2025 07:07:23 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=4793 Lucknow Focus News Desk: फिल्मी सितारों की दुनिया और पैपराजी यानी पापाराज़ी का रिश्ता अब इतना गहरा हो गया है कि जहां सितारे होते हैं, वहां कैमरों की चमक खुद ब खुद पहुंच जाती है। लेकिन अब इसी चमक-दमक के पीछे एक कड़वा सच भी सामने आ रहा है गोपनीयता और मर्यादा की सीमा को पार कर जाना। हाल ही में एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल के साथ हुई एक घटना ने इस मुद्दे को फिर से चर्चा में ला दिया है।

क्या हुआ था मामला?

दरअसल, प्रज्ञा जायसवाल बीते दिनों एक्टर जायद खान की बर्थडे पार्टी में शिरकत करने पहुंचीं। पार्टी वेन्यू पर मौजूद पैपराजी ने उन्हें कैप्चर करना शुरू किया। जब वह अंदर की ओर जा रही थीं, तभी पैप्स ने उनका नाम चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे वह कुछ असहज नजर आईं। लेकिन हद तब हो गई जब कैमरा पर्सन ने पीछे से ज़ूम करके उनका वीडियो शूट किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

गौहर खान ने सुनाई खरी-खोटी

यह वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस गौहर खान ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने यह क्लिप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए पैपराजी कल्चर की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सवाल किया क्या पैप्स छेड़छाड़ की संस्कृति को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं? यह बेहद शर्मनाक है। आप लोग सीमाएं पार कर रहे हैं।

गौहर ने आगे लिखा कि यह सब केवल व्यूज़ और लाइक्स के लिए हो रहा है, और इस वजह से सेलेब्रिटीज़ को बार-बार असहज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इसी तरह मर्यादाएं टूटती रहीं तो सेलेब्स की निजता और सम्मान दोनों खतरे में पड़ जाएंगे।

लगातार बढ़ती सेलिब्रिटीज़ की नाराज़गी

यह पहली बार नहीं है जब किसी स्टार ने पैपराजी के रवैये पर सवाल उठाए हों। बीते कुछ महीनों में कई बड़े कलाकार कैमरा पर्सन की हदें पार करने वाली हरकतों पर नाराज़गी जता चुके हैं। फिर चाहे वह एयरपोर्ट पर पीछे से शूटिंग हो या किसी के निजी मोमेंट को ज़ूम करके कैद करना।

गौहर की निजी जिंदगी की बात करें तो…

गौरतलब है कि गौहर खान ने 25 दिसंबर 2020 को म्यूज़िक कंपोज़र और डांसर जैद दरबार से शादी की थी। मई 2023 में दोनों ने अपने पहले बेटे जहान का स्वागत किया। हाल ही में एक्ट्रेस ने संकेत दिए थे कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं, और सोशल मीडिया पर अक्सर अपने मदरहुड एक्सपीरियंस साझा करती रहती हैं।

Also Read: मराठी भाषा विवाद पर गरजे ‘निरहुआ’, बोले– दम है तो मुझे महाराष्ट्र से निकाल कर दिखाओ

]]>
मां बनने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा? एक्ट्रेस ने बताया प्रेग्रेंसी का सच, बोलीं- बस भूख ज्यादा लगती है… http://lucknowfocus.com/is-sonakshi-sinha-going-to-be-a-mother-the-actress-told-the-truth-about-pregnancy-said-i-just-feel-more-hungry/ Sat, 05 Jul 2025 06:54:00 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=4713 Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह धूमधाम से मनाई। इस मौके पर दोनों ने दोस्तों और परिवार के लिए शानदार पार्टी भी होस्ट की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। लेकिन इसी जश्न के बीच अचानक सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की चर्चाएं भी तेज हो गईं।

अब खुद सोनाक्षी ने इन अफवाहों पर मजेदार अंदाज़ में जवाब दिया है। उन्होंने न केवल इन दावों को खारिज किया, बल्कि एक ऐसा चैट स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जो अब खुद में खबर बन गया है।

सोनाक्षी का हंसी से भरा जवाब

4 जुलाई, शुक्रवार को सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति जहीर इकबाल के साथ हुई एक मजेदार चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें जहीर उनसे पूछते हैं –

“तुम्हें भूख लगी है?”

जिस पर सोनाक्षी ने तुरंत जवाब दिया –

“बिल्कुल नहीं, मुझे खाना खिलाना बंद करो!”

इसके बाद जहीर लिखते हैं –

“मुझे लगा छुट्टियां शुरू हो गई हैं…”

जिस पर सोनाक्षी जवाब देती हैं –

“मैंने अभी-अभी तुम्हारे सामने खाया है, इसे बंद करो!”

चैट का अंत ‘Love You’ और ‘Love You More’ जैसे प्यारे संदेशों के साथ हुआ। इस चैट को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा “यही वजह है कि लोग सोचते हैं मैं प्रेग्नेंट हूं। इसे बंद करो @iamzahero!”

अफवाहों से परेशान होकर दी थी सफाई

इससे पहले भी सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो फिलहाल मां बनने की कोई योजना नहीं बना रहीं। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में यह भी कहा था कि “बस वजन थोड़ा बढ़ गया है, इसका ये मतलब नहीं कि मैं प्रेग्नेंट हूं।”

आने वाली फिल्मों की तैयारी में व्यस्त हैं सोनाक्षी

फिल्मी मोर्चे पर सोनाक्षी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर बिजी हैं। यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसे उनके भाई कुश एस. सिन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसके अलावा, सोनाक्षी जल्द ही ‘द बुक ऑफ डार्कनेस’ में भी नजर आने वाली हैं।

सोशल मीडिया पर फिर साबित हुई फेवरेट जोड़ी

सोनाक्षी और जहीर की सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ने की यह सादगी उन्हें और भी प्रिय बनाती है। दोनों का आपसी मजाक और प्यार सोशल मीडिया पर कपल गोल्स सेट करता है।

Also Read: Bigg Boss 19 में एंट्री लेगी ‘AI रोबोट हबूबू’, पहली कंटेस्टेंट का नाम जानकर हर कोई हैरान

]]>
रामायण का भव्य टीज़र हुआ रिलीज़: रणबीर बने राम, यश बने रावण, भारत की सबसे महंगी फिल्म रचने को तैयार इतिहास http://lucknowfocus.com/grand-teaser-of-ramayan-released-ranbir-becomes-ram-yash-becomes-ravan-indias-most-expensive-film-ready-to-create-history/ Fri, 04 Jul 2025 06:48:49 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=4695 Lucknow Focus News Desk: भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ की पहली आधिकारिक झलक यानी टीज़र 3 जुलाई को दर्शकों के सामने पेश कर दी गई। इस टीज़र में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में और साउथ सुपरस्टार यश रावण के दमदार किरदार में नज़र आए।

भारत की सबसे महंगी फिल्म बनी रामायण

इस फिल्म को लेकर जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है इसका बजट। करीब ₹835 करोड़ रुपये (100 मिलियन डॉलर) की लागत वाली यह फिल्म अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म बन गई है। इसे दो भागों में रिलीज़ किया जाएगा पहला भाग 2026 की दिवाली पर और दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा।

VFX से सजी एक पौराणिक दुनिया

टीज़र में दिखाई गई झलक ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है। अद्भुत VFX, शानदार सेट डिज़ाइन और दमदार बैकग्राउंड स्कोर फिल्म की भव्यता को दर्शाते हैं। कहानी एक पौराणिक युग में रची गई है जहाँ ब्रह्मा, विष्णु और शिव की त्रिमूर्ति से संचालित ब्रह्मांड में रावण की शक्ति और अहंकार संतुलन को बिगाड़ते हैं, और विष्णु — राम के रूप में धरती पर अवतरित होते हैं।

स्टारकास्ट: एक से बढ़कर एक कलाकार

  • रणबीर कपूर – भगवान राम
  • यश – रावण
  • साई पल्लवी – सीता
  • सनी देओल – हनुमान
  • रवि दुबे – लक्ष्मण
  • यह कास्ट भारतीय सिनेमा के लिए किसी ड्रीम टीम से कम नहीं मानी जा रही।

क्या 2000 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ेगी रामायण?

फिल्म का टीज़र देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी सकारात्मक रही हैं। फिल्म समीक्षक और इंडस्ट्री विशेषज्ञों का मानना है कि रामायण मूवी आने वाले सालों में बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है। अनुमान के मुताबिक इसका वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2000 करोड़ रुपये से भी अधिक हो सकता है। हालांकि, यह भविष्यवाणी है और असली तस्वीर फिल्म की रिलीज़ के बाद ही सामने आएगी।

रामायण सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति और पौराणिक इतिहास को बड़े परदे पर जीवंत करने की कोशिश है। नितेश तिवारी की यह प्रस्तुति दर्शकों को सिर्फ एक सिनेमाई अनुभव नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक यात्रा देने वाली है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो यह फिल्म भारतीय सिनेमा का मील का पत्थर साबित हो सकती है।

Also Read: Bigg Boss 19 में एंट्री लेगी ‘AI रोबोट हबूबू’, पहली कंटेस्टेंट का नाम जानकर हर कोई हैरान

]]>