मुख्यमंत्री से यूनिसेफ की भारत प्रतिनिधि ने की शिष्टाचार भेंट


सुश्री सिंथिया ने की यूपी की मिशन शक्ति और कोविड प्रबंधन मॉडल की प्रशंसा
लखनऊ फोकस ब्यूरो
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंगलवार को सुश्री सिंथिया मैकैफ्री, भारत प्रतिनिधि, यूनिसेफ ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस भेंट के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं पोषण के क्षेत्र में यूनिसेफ के सहयोग से जारी कार्यक्रमों की अद्यतन स्थिति पर चर्चा हुई, साथ ही भावी कार्यक्रमों पर भी विमर्श हुआ।
इस मौके पर सुश्री सिंथिया ने कहा कि यूनिसेफ इंडिया उत्तर प्रदेश के सामाजिक स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल पोषण के क्षेत्र में राज्य सरकार के सहयोग से अनेक कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रही है। आकांक्षात्मक जनपदों में भी यूनिसेफ स्थानीय प्रशासन का सहयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि यूनिसेफ निकट भविष्य में नए कार्यक्रमों के लिए भी उत्तर प्रदेश सरकार को तकनीकी एवं अकादमिक सहयोग देने को तत्पर है।
