इन्फोटेनमेन्ट

‘राजा रंगबाज’ ने मचाया धमाल! पवन सिंह और खुशी कक्कड़ के गाने को YouTube पर मिल रहा जबरदस्त प्यार

Lucknow Focus News Desk: भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘पावर स्टार’ और ट्रेंड सेटर पवन सिंह का लेटेस्ट सॉन्ग ‘राजा रंगबाज’ रिलीज़ होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस रोमांटिक डांस नंबर को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, जो एक बार फिर पवन सिंह को भोजपुरी संगीत जगत का TRP King साबित करता है।

संगीत और कलाकारों की जुगलबंदी

इस धमाकेदार गाने को पवन सिंह और सुरीली गायिका खुशी कक्कड़ ने अपनी दमदार आवाज़ दी है। गाने में खूबसूरत अदाकारा खुशी तिवारी की ऑन-स्क्रीन परफॉर्मेंस ने चार चांद लगा दिए हैं। पवन सिंह और खुशी तिवारी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है। गाने के तड़कते-भड़कते बोल बिट्टू विद्यार्थी ने लिखे हैं, जबकि संगीत शुभम राज (SBR) ने दिया है।

पवन सिंह का नया अंदाज

‘राजा रंगबाज’ गाना जे एम एफ भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने की शुरुआत ‘तोहरा राजा रंगबाज के मिजाज अभी बनल नईखे’ जैसे बोलों से होती है, जो दर्शकों को तुरंत झूमने पर मजबूर कर देते हैं।

रिलीज़ के अवसर पर पवन सिंह ने कहा कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है और यह दर्शकों के लिए एक नए अंदाज और नई एनर्जी का तोहफा है। उन्होंने कहा कि गाने को एक फ्रेश कॉन्सेप्ट, शानदार म्यूजिक और दमदार विजुअल्स के साथ बनाया गया है, जिसमें खुशी कक्कड़ के साथ उनका वोकल कॉम्बिनेशन बेहतरीन बन पड़ा है।

क्रिएटिव टीम

वीडियो डायरेक्शन: बद्री झा

क्रिएटिव निर्देशन: नितेश सिंह

कोरियोग्राफी: गोल्डी जैसवाल और सनी सोनकर

पीआरओ: रंजन सिन्हा

Related Articles

Back to top button