Hrithik Roshan – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com Lucknow Focus Sat, 20 Sep 2025 10:36:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 http://lucknowfocus.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Capture-32x32.jpg Hrithik Roshan – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com 32 32 ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे ‘कांतारा चैप्टर 1’ का हिंदी ट्रेलर, जानिए कब होगा रिलीज http://lucknowfocus.com/hrithik-roshan-will-launch-hindi-trailer-of-kantara-chapter-1-know-when-it-will-be-released/ Sat, 20 Sep 2025 10:36:51 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=6163 Lucknow Focus news Desk: साउथ इंडस्ट्री की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का हिंदी ट्रेलर अब बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन लॉन्च करेंगे। ऋतिक ने हाल ही में होम्बले फिल्म्स के साथ एक अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया था और अब वे इस मेगा फिल्म को हिंदी बेल्ट में प्रमोट करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

फिल्म के निर्माता चाहते हैं कि नॉर्थ इंडिया में भी इसकी मजबूत पकड़ बने, इसलिए ऋतिक रोशन को प्रमोशन का चेहरा बनाया गया है। ट्रेलर का अनावरण 22 सितंबर दोपहर 12:45 बजे किया जाएगा।

फिल्म के अभिनेता व निर्देशक ऋषभ शेट्टी ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया –
“जब प्रकृति की ताकत टकराएगी एक सुपरस्टार की आग से। ‘कांतारा चैप्टर 1’ के हिंदी ट्रेलर का अनावरण करेंगे महानायक ऋतिक सर। और भी भाषाएं, और भी दिग्गज… अब ‘कांतारा’ की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देगी। बने रहिए हमारे साथ!”

‘कांतारा चैप्टर 1’ साल 2012 में आई सुपरहिट फिल्म‘ कांतारा’ के बाद इस सीरीज की अगली कड़ी है। फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका सीधा मुकाबला वरुण धवन-जान्हवी कपूर स्टारर ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ से होगा।

यह फिल्म कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी सहित कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

खास बात यह है कि फिल्म में एक विशाल वॉर सीक्वेंस तैयार किया गया है, जिसे नेशनल और इंटरनेशनल स्पेशलिस्ट की देखरेख में फिल्माया गया। इस सीक्वेंस में 500 से ज्यादा फाइटर्स और 3,000 कलाकार शामिल रहे। 25 एकड़ में फैले खास सेट पर इसे 45–50 दिनों तक शूट किया गया, जिससे यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़े एक्शन सीक्वेंसेज में से एक बन गया है।

]]>
14 अगस्त को होगा बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका: रजनीकांत की कुली बनाम ऋतिक रोशन की वॉर 2 http://lucknowfocus.com/there-will-be-a-big-explosion-at-the-box-office-on-august-14-rajinikanths-coolie-vs-hrithik-roshans-war-2/ Wed, 13 Aug 2025 14:36:09 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=5410 Lucknow Focus News Desk: 14 अगस्त को सिनेमाघरों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा, जब दो बड़े बजट की बहुप्रतीक्षित फिल्में रजनीकांत की कुली और ऋतिक रोशन की वॉर 2 एक साथ रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों को लेकर दर्शकों में समान रूप से उत्साह है और सोशल मीडिया पर चर्चा है कि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर किसका सिक्का चलेगा। रजनीकांत के फैंस का मानना है कि कुली रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी, जबकि वॉर 2 के प्रशंसक दावा कर रहे हैं कि फिल्म ओपनिंग डे पर सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी। नतीजा 14 अगस्त को ही सामने आएगा, लेकिन अभी से दर्शकों के बीच क्रेज चरम पर है।

वायरल तस्वीर ने बढ़ाई उत्सुकता

इसी बीच, सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें रजनीकांत और ऋतिक रोशन साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर देखकर कई फैंस हैरान रह गए, क्योंकि यह उनके आज के बॉक्स ऑफिस क्लैश से कहीं पहले की है। दरअसल, यह तस्वीर 1986 में रिलीज हुई फिल्म भगवान दादा की है, जिसमें ऋतिक रोशन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट रजनीकांत के साथ काम किया था।

सालों पुराना साथ, अब आमने-सामने

भगवान दादा फिल्म का निर्देशन ऋतिक रोशन के दादा, ओम प्रकाश ने किया था। उस समय छोटे ऋतिक और सुपरस्टार रजनीकांत ने साथ स्क्रीन शेयर की थी। अब, लगभग चार दशकों बाद, दोनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार बतौर प्रतिद्वंदी, बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर के साथ।

दर्शकों के लिए यह मुकाबला सिर्फ फिल्मों का नहीं, बल्कि एक रोमांचक सिनेमाई इतिहास का हिस्सा भी बन गया है, जहां अतीत और वर्तमान एक ही फ्रेम में आ खड़े हुए हैं।

Also Read: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने लॉन्च किया प्रीमियम मिनरल वॉटर ब्रांड ‘बैकबे एक्वा’

]]>
बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ की टक्कर, जानिए किसने मारी बाजी http://lucknowfocus.com/war-2-and-porter-collision-at-the-box-office-who-won/ Mon, 11 Aug 2025 03:39:18 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=5368 Lucknow Focus News Desk: 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में आपस में टकराने जा रही हैं। एक तरफ हैं ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ और दूसरी तरफ हैं सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, और शुरुआती रुझान काफी दिलचस्प हैं।

नॉर्थ इंडिया में ‘वॉर 2’ का जलवा

अगर हम सिर्फ उत्तर भारत की बात करें, तो यहां ‘वॉर 2’ ने ‘कुली’ को काफी पीछे छोड़ दिया है। सैकनिल्क के अनुसार, 10 अगस्त की रात 10 बजे तक, ‘वॉर 2’ ने 32,761 टिकट बेच दिए हैं, जबकि ‘कुली’ सिर्फ 6,467 टिकट ही बेच पाई है। इससे साफ पता चलता है कि नॉर्थ इंडिया में दर्शकों के बीच ऋतिक और जूनियर एनटीआर की जोड़ी का जादू चल रहा है।

साउथ में रजनीकांत की ‘कुली’ ने मचाया धमाल

वहीं, दक्षिण भारत में रजनीकांत का दबदबा कायम है। ‘कुली’ की एडवांस बुकिंग 8 अगस्त को ही शुरू हो गई थी और इसने सिर्फ दो दिनों में 5.98 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए। इसमें ज्यादातर टिकट तमिल भाषा के हैं। दूसरी तरफ, ‘वॉर 2’ साउथ में सिर्फ 1,581 टिकट ही बेच पाई है, जो ‘कुली’ के मुकाबले काफी कम है।

दोनों फिल्मों में बड़े सितारे

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर विलेन की भूमिका में हैं। वहीं, ‘कुली’ में रजनीकांत के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।

‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, जबकि ‘कुली’ के डायरेक्टर लोकेश कनगराज हैं। अब देखना यह होगा कि रिलीज के बाद कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है।

Also Read: दिया मिर्जा को मिला ‘शक्ति पुरस्कार’, अभिनेत्री ने कहा- मां मेरी पहली प्रेरणा

]]>
War 2 Trailer Out: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की भिड़ंत ने मचाया तहलका, दमदार एक्शन और डायलॉग्स ने बढ़ाया क्रेज http://lucknowfocus.com/war-2-trailer-out-hrithik-roshan-and-junior-ntr-collided-with-strong-action-and-dialogues/ Fri, 25 Jul 2025 06:26:54 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=5127 Lucknow Focus News Desk: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर आखिरकार शुक्रवार को रिलीज़ कर दिया गया, और रिलीज होते ही इसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है।

YRF स्पाई यूनिवर्स की इस नई पेशकश में जब ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर आमने-सामने आते हैं, तो नजारा वाकई देखने लायक होता है। फिल्म की रिलीज़ अब महज तीन हफ्ते दूर है, ऐसे में ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है।

ट्रेलर की धमाकेदार शुरुआत: एक शपथ, एक टकराव

ट्रेलर की शुरुआत ऋतिक रोशन की इंटेंस एंट्री से होती है। घायल चेहरा और गंभीर स्वर में ऋतिक कहते हैं “मैं शपथ लेता हूं कि मैं अपना नाम, घर-परिवार सब त्यागकर एक साया बन जाऊंगा, एक गुमनाम, बेनाम, अनजान साया।”

इसके तुरंत बाद जूनियर एनटीआर की पॉवरफुल एंट्री होती है। शर्टलेस लुक में वे कहते हैं “मैं शपथ लेता हूं कि मैं वो करूंगा जो कोई और नहीं कर सकता, जो जंग कोई नहीं लड़ सकता वो मैं लड़ूंगा।”

इन डायलॉग्स के साथ ही ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, हाई-ऑक्टेन पीछा और स्टनिंग विज़ुअल्स की झलक देखने को मिलती है।

एक्शन, रोमांस और इमोशंस

ट्रेलर में जहां ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच की टकराहट फिल्म का हाईपॉइंट लगती है, वहीं कियारा आडवाणी और ऋतिक की केमिस्ट्री भी रोमांटिक रंग भरती है।

एक ओर ऋतिक कहते नजर आते हैं “हर साथी, हर दोस्त और उस चेहरे से मुंह मोड़ लूंगा जिससे मैंने कभी प्यार किया।” तो दूसरी ओर जूनियर एनटीआर जवाब देते हैं “पाप-पुण्य की हर लकीर मिटा दूंगा।”

ट्रेलर के अंत में आशुतोष राणा भगवद गीता का श्लोक पढ़ते दिखाई देते हैं “तुम एक सिपाही हो… और ये युद्ध है।” उनकी आवाज ट्रेलर में एक गंभीर और युद्ध की गूंज पैदा करती है।

जैसे ही ट्रेलर रिलीज़ हुआ, #War2Trailer ट्विटर (X) पर ट्रेंड करने लगा। फैंस ने कहा कि ये YRF स्पाई यूनिवर्स का सबसे धमाकेदार चैप्टर लग रहा है। एक यूजर ने लिखा  “ये सिर्फ ट्रेलर है, फिल्म क्या होगी सोच भी नहीं सकते!”

वॉर 2′ रिलीज़ डेट और क्या उम्मीद करें?

फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है और यह ‘वॉर’ फ्रैंचाइज़ी का अगला स्तर साबित होने वाली है। इसके ट्रेलर ने जिस स्केल, ग्रिप और थ्रिल की झलक दी है, उससे ये तय है कि ‘वॉर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सकती है।

Also Read: इस हफ्ते साउथ की तीन बड़ी फिल्में मचाएंगी धमाल, जानिए सिनेमाघरों में क्या देखने को मिलेगा?

]]>
War 2 Trailer Release: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह http://lucknowfocus.com/war-2-trailer-release-hrithik-roshan-and-junior-ntr-film-trailer-will-be-tremendous-enthusiasm-in-the-release-fans-on-this-day/ Tue, 22 Jul 2025 06:45:13 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=5069 Lucknow Focus News Desk: एक्शन और थ्रिल से भरपूर ‘वॉर 2’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर अब ऑफिशियल तौर पर रिलीज़ डेट के साथ अनाउंस कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म के टीज़र के बाद अब दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए ट्रेलर लॉन्च की तारीख कन्फर्म कर दी है।

25 जुलाई को आएगा धमाकेदार ट्रेलर

YRF स्पाई यूनिवर्स के तहत बनी यह फिल्म अब 25 जुलाई 2025 को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपना ट्रेलर लेकर आएगी। शुक्रवार के दिन फैंस को ऋतिक और एनटीआर की जोड़ी एक साथ एक्शन में देखने को मिलेगी। हालांकि, ट्रेलर के रिलीज़ टाइम को लेकर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

‘सैयारा’ की सफलता के बाद वॉर 2 से उम्मीदें

बता दें कि यशराज फिल्म्स की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में प्रोडक्शन हाउस को अब अपनी एक्शन पैक्ड फिल्म ‘वॉर 2’ से और भी बड़ी सफलता की उम्मीद है। पहले ऐसी खबरें थीं कि ‘सैयारा’ की वजह से वॉर 2 के ट्रेलर की तारीख में बदलाव किया जा सकता है, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि ट्रेलर तय समय पर ही रिलीज़ किया जाएगा।

नई स्टारकास्ट के साथ नए ट्विस्ट

‘वॉर 2’ में सबसे बड़ा बदलाव इसकी स्टारकास्ट में हुआ है। पहले भाग में जहां ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे, वहीं इस बार फिल्म में टाइगर की जगह जूनियर एनटीआर एंट्री ले रहे हैं। दोनों कलाकारों की टक्कर ट्रेलर के टीज़र से ही साफ झलकती है।

फिल्म में ऋतिक रोशन अपने पुराने किरदार ‘कबीर’ के रूप में ही वापसी कर रहे हैं, जबकि जूनियर एनटीआर एक ऐसे इंटेलिजेंस एजेंट के रोल में नजर आएंगे जो पहले देश के लिए काम करता था, लेकिन हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि वो देश के खिलाफ खड़ा हो जाता है।

कियारा आडवाणी भी दिखेंगी ग्लैमरस अंदाज़ में

इस हाई-वोल्टेज एक्शन फिल्म में कियारा आडवाणी भी एक अहम किरदार निभा रही हैं। वह अपने ग्लैमरस अवतार से फिल्म में एक फ्रेशनेस और एंगेजिंग एलीमेंट जोड़ती नजर आएंगी। उनकी एंट्री से फिल्म की कहानी में और भी ज्यादा दिलचस्प मोड़ आने की उम्मीद है।

Also Read: ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट डे 2: अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने मचाया धमाल

]]>
Hrithik Roshan: फिल्मों के साथ कमाई के भी किंग, जानिए बॉलीवुड के सबसे अमीर स्टारकिड की कहानी http://lucknowfocus.com/know-the-story-of-bollywoods-richest-starkid/ Sat, 12 Jul 2025 06:22:49 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=4861 Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड में कई ऐसे स्टारकिड्स हुए हैं जिन्होंने अपने माता-पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए फिल्मी दुनिया में कदम रखा। किसी ने खूब नाम कमाया तो कोई कुछ फिल्मों के बाद ही गुमनामी में चला गया। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने न सिर्फ इंडस्ट्री में खुद को साबित किया, बल्कि शोहरत और दौलत के मामले में बाकी स्टारकिड्स को काफी पीछे छोड़ दिया।

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन की, जो निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन के बेटे हैं। ऋतिक सिर्फ एक सफल एक्टर ही नहीं, बल्कि सबसे अमीर स्टारकिड्स में भी शुमार हैं।

3,130 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक

GQ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति 3130 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में वह आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, जाह्नवी कपूर जैसे कई फेमस स्टारकिड्स से कहीं आगे हैं। उन्होंने न सिर्फ एक्टिंग से, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, प्रोडक्शन और बिजनेस वेंचर्स से भी जबरदस्त कमाई की है।

‘कहो ना प्यार है’ से बनी थी पहचान

साल 2000 में आई फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से ऋतिक ने बॉलीवुड में डेब्यू किया और रातों-रात सुपरस्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने ‘कृष’, ‘धूम 2’, ‘जोधा अकबर’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’, ‘वॉर’ जैसी कई हिट फिल्में दीं। हर फिल्म ने उनके फैनबेस और ब्रांड वैल्यू को और ऊंचा किया।

एक्टिंग ही नहीं, बिजनेस में भी सुपरहिट

ऋतिक की कमाई सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस फिल्मक्राफ्ट है और वह अपने फिटनेस व लाइफस्टाइल ब्रांड HRX के ज़रिए भी बड़ी कमाई करते हैं। Financial Express की रिपोर्ट के अनुसार, अकेले HRX ब्रांड की वैल्यू करीब 7300 करोड़ रुपये है।

लग्जरी लाइफस्टाइल के भी हैं बादशाह

ऋतिक का रहन-सहन भी उनकी सफलता की तरह शानदार है। उनके पास मुंबई में एक सी-फेसिंग लग्जरी अपार्टमेंट है, वहीं लोनावाला में उनका फार्महाउस भी है। कारों की बात करें तो उनके गैराज में Rolls Royce Ghost Series 2, Mercedes Maybach और Maserati Spyder जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

आगे क्या कर रहे हैं ऋतिक?

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऋतिक इस वक्त ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए ‘कृष 4’ में एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन की कमान भी खुद संभालेंगे।

Also Read: ‘धड़क 2’ का नया पोस्टर आउट: सिद्धांत-तृप्ति की जोड़ी ने बढ़ाया फैंस का दिलचस्पी का तापमान, ट्रेलर 11 जुलाई को

]]>