Lucknow Trade Board – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com Lucknow Focus Tue, 01 Jul 2025 14:41:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 http://lucknowfocus.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Capture-32x32.jpg Lucknow Trade Board – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com 32 32 व्यापारी और सिख समाज ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, गुरुद्वारे में दी लंबी उम्र की दुआ http://lucknowfocus.com/businessmen-and-sikh-community-celebrated-akhilesh-yadavs-birthday-prayed-for-his-long-life-in-gurudwara/ Tue, 01 Jul 2025 14:41:41 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=4662 Lucknow Focus News Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर लखनऊ में व्यापारी व सिख समुदाय ने हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा की अगुवाई में व्यापारी समाज द्वारा केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारीगण शामिल हुए और अखिलेश यादव के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

इसी क्रम में सिंधी, पंजाबी व सिख समाज की ओर से आशियाना गुरुद्वारा साहिब में विशेष अरदास का आयोजन किया गया, जहां गुरु के चरणों में प्रार्थना कर अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य और लम्बी उम्र की कामना की गई।

इस आयोजन में प्रमुख रूप से शामिल रहे:

* सुरेश तेजवानी – अध्यक्ष, सिंध फाउंडेशन
* इंद्रजीत सिंह – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल
* गुरजीत सिंह– अध्यक्ष, यूपी सिख विचार मंच
* कपिल अरोड़ा – महामंत्री
* चिन्नी सबरवाल – सिख जत्था सेवा सोसाइटी
* सुमित गुप्ता – वरिष्ठ महामंत्री, लखनऊ युवा
* रूबल सिंह, सचिन चड्ढा, अमृत पाल सिंह,

समेत कवलजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, राजिंदर सिंह राजू, देवेंद्र सिंह, मनिका जौहर, नवनीत कालरा, गुरदीप सिंह, आशीष गुप्ता, राजदीप छाबड़ा,राज ठाकुर, संप्रीत सिंह शैम्पी,निशु अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम सामुदायिक एकता, सौहार्द और राजनीतिक-सामाजिक सहभागिता का परिचायक रहा।

]]>