Sonakshi Sinha – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com Lucknow Focus Sat, 05 Jul 2025 06:54:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 http://lucknowfocus.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Capture-32x32.jpg Sonakshi Sinha – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com 32 32 मां बनने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा? एक्ट्रेस ने बताया प्रेग्रेंसी का सच, बोलीं- बस भूख ज्यादा लगती है… http://lucknowfocus.com/is-sonakshi-sinha-going-to-be-a-mother-the-actress-told-the-truth-about-pregnancy-said-i-just-feel-more-hungry/ Sat, 05 Jul 2025 06:54:00 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=4713 Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह धूमधाम से मनाई। इस मौके पर दोनों ने दोस्तों और परिवार के लिए शानदार पार्टी भी होस्ट की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। लेकिन इसी जश्न के बीच अचानक सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की चर्चाएं भी तेज हो गईं।

अब खुद सोनाक्षी ने इन अफवाहों पर मजेदार अंदाज़ में जवाब दिया है। उन्होंने न केवल इन दावों को खारिज किया, बल्कि एक ऐसा चैट स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जो अब खुद में खबर बन गया है।

सोनाक्षी का हंसी से भरा जवाब

4 जुलाई, शुक्रवार को सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति जहीर इकबाल के साथ हुई एक मजेदार चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें जहीर उनसे पूछते हैं –

“तुम्हें भूख लगी है?”

जिस पर सोनाक्षी ने तुरंत जवाब दिया –

“बिल्कुल नहीं, मुझे खाना खिलाना बंद करो!”

इसके बाद जहीर लिखते हैं –

“मुझे लगा छुट्टियां शुरू हो गई हैं…”

जिस पर सोनाक्षी जवाब देती हैं –

“मैंने अभी-अभी तुम्हारे सामने खाया है, इसे बंद करो!”

चैट का अंत ‘Love You’ और ‘Love You More’ जैसे प्यारे संदेशों के साथ हुआ। इस चैट को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा “यही वजह है कि लोग सोचते हैं मैं प्रेग्नेंट हूं। इसे बंद करो @iamzahero!”

अफवाहों से परेशान होकर दी थी सफाई

इससे पहले भी सोनाक्षी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो फिलहाल मां बनने की कोई योजना नहीं बना रहीं। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज़ में यह भी कहा था कि “बस वजन थोड़ा बढ़ गया है, इसका ये मतलब नहीं कि मैं प्रेग्नेंट हूं।”

आने वाली फिल्मों की तैयारी में व्यस्त हैं सोनाक्षी

फिल्मी मोर्चे पर सोनाक्षी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘निकिता रॉय’ को लेकर बिजी हैं। यह एक सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म है, जिसे उनके भाई कुश एस. सिन्हा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसके अलावा, सोनाक्षी जल्द ही ‘द बुक ऑफ डार्कनेस’ में भी नजर आने वाली हैं।

सोशल मीडिया पर फिर साबित हुई फेवरेट जोड़ी

सोनाक्षी और जहीर की सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ने की यह सादगी उन्हें और भी प्रिय बनाती है। दोनों का आपसी मजाक और प्यार सोशल मीडिया पर कपल गोल्स सेट करता है।

Also Read: Bigg Boss 19 में एंट्री लेगी ‘AI रोबोट हबूबू’, पहली कंटेस्टेंट का नाम जानकर हर कोई हैरान

]]>