South Superstar – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com Lucknow Focus Tue, 22 Jul 2025 06:45:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0 http://lucknowfocus.com/wp-content/uploads/2022/03/cropped-Capture-32x32.jpg South Superstar – Lucknow Focus http://lucknowfocus.com 32 32 War 2 Trailer Release: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, फैंस में जबरदस्त उत्साह http://lucknowfocus.com/war-2-trailer-release-hrithik-roshan-and-junior-ntr-film-trailer-will-be-tremendous-enthusiasm-in-the-release-fans-on-this-day/ Tue, 22 Jul 2025 06:45:13 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=5069 Lucknow Focus News Desk: एक्शन और थ्रिल से भरपूर ‘वॉर 2’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर अब ऑफिशियल तौर पर रिलीज़ डेट के साथ अनाउंस कर दिया गया है। मेकर्स ने फिल्म के टीज़र के बाद अब दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ाते हुए ट्रेलर लॉन्च की तारीख कन्फर्म कर दी है।

25 जुलाई को आएगा धमाकेदार ट्रेलर

YRF स्पाई यूनिवर्स के तहत बनी यह फिल्म अब 25 जुलाई 2025 को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपना ट्रेलर लेकर आएगी। शुक्रवार के दिन फैंस को ऋतिक और एनटीआर की जोड़ी एक साथ एक्शन में देखने को मिलेगी। हालांकि, ट्रेलर के रिलीज़ टाइम को लेकर अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

‘सैयारा’ की सफलता के बाद वॉर 2 से उम्मीदें

बता दें कि यशराज फिल्म्स की रोमांटिक फिल्म ‘सैयारा’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। ऐसे में प्रोडक्शन हाउस को अब अपनी एक्शन पैक्ड फिल्म ‘वॉर 2’ से और भी बड़ी सफलता की उम्मीद है। पहले ऐसी खबरें थीं कि ‘सैयारा’ की वजह से वॉर 2 के ट्रेलर की तारीख में बदलाव किया जा सकता है, लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि ट्रेलर तय समय पर ही रिलीज़ किया जाएगा।

नई स्टारकास्ट के साथ नए ट्विस्ट

‘वॉर 2’ में सबसे बड़ा बदलाव इसकी स्टारकास्ट में हुआ है। पहले भाग में जहां ऋतिक रोशन के साथ टाइगर श्रॉफ नजर आए थे, वहीं इस बार फिल्म में टाइगर की जगह जूनियर एनटीआर एंट्री ले रहे हैं। दोनों कलाकारों की टक्कर ट्रेलर के टीज़र से ही साफ झलकती है।

फिल्म में ऋतिक रोशन अपने पुराने किरदार ‘कबीर’ के रूप में ही वापसी कर रहे हैं, जबकि जूनियर एनटीआर एक ऐसे इंटेलिजेंस एजेंट के रोल में नजर आएंगे जो पहले देश के लिए काम करता था, लेकिन हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि वो देश के खिलाफ खड़ा हो जाता है।

कियारा आडवाणी भी दिखेंगी ग्लैमरस अंदाज़ में

इस हाई-वोल्टेज एक्शन फिल्म में कियारा आडवाणी भी एक अहम किरदार निभा रही हैं। वह अपने ग्लैमरस अवतार से फिल्म में एक फ्रेशनेस और एंगेजिंग एलीमेंट जोड़ती नजर आएंगी। उनकी एंट्री से फिल्म की कहानी में और भी ज्यादा दिलचस्प मोड़ आने की उम्मीद है।

Also Read: ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट डे 2: अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी ने मचाया धमाल

]]>
राम चरण की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर बड़ा हादसा, रोकी गई शूटिंग http://lucknowfocus.com/big-accident-on-the-set-of-ram-charans-film-the-india-house-shooting-stopped/ Thu, 12 Jun 2025 07:07:59 +0000 https://lucknowfocus.com/?p=4287 Lucknow Focus News Desk: साउथ के सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर एक गंभीर हादसा हो गया, जिसके चलते फिल्म की शूटिंग को तत्काल प्रभाव से रोकना पड़ा है। घटना हैदराबाद के शमशाबाद इलाके में उस वक्त हुई जब एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग चल रही थी।

पानी की टंकी फटी, सेट पर मचा हड़कंप

मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म के एक सीन को समुद्र किनारे की लोकेशन जैसा सेट बनाकर शूट किया जा रहा था। उसी दौरान वहां मौजूद एक बड़ी पानी की टंकी अचानक फट गई, जिससे तेज़ बहाव के साथ पानी पूरे सेट में फैल गया और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।

तेज़ बहाव की चपेट में आकर कई क्रू मेंबर्स घायल हो गए, जिनमें एक असिस्टेंट कैमरामैन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

वायरल वीडियो ने बयां की तबाही

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सेट पर किस कदर तबाही मची हुई थी। पानी की तेज़ धार न केवल भारी उपकरणों को बहाकर ले जा रही थी, बल्कि लोग भी खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। कई लोग सेट का बचा-खुचा सामान सुरक्षित जगह पर ले जाते हुए भी दिखाई दिए।

फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसे के समय फिल्म के मुख्य अभिनेता निखिल सिद्धार्थ मौके पर मौजूद थे या नहीं। वहीं, राम चरण के इस दौरान सेट पर होने की भी पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्रशासन को नहीं दी गई सूचना

हैरानी की बात ये है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद स्थानीय शमशाबाद पुलिस को अब तक कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है। यही कारण है कि अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान भी सामने नहीं आया है।

शूटिंग अनिश्चितकाल के लिए टली

सेट पर भारी नुकसान और सुरक्षा को देखते हुए फिल्म की शूटिंग को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए रोक दिया गया है। प्रोडक्शन टीम ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, शूटिंग दोबारा शुरू होने में वक्त लग सकता है।

Also Read: कैमरे के सामने ही भिड़े स्वरा और फहाद, बोले- वैनिटी से अब तक बाहर नहीं निकले

]]>