इन्फोटेनमेन्ट

इंडियन सिनेमा की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली 9 फिल्में: ‘हनुमान अंश’ ने रचा इतिहास

कम बजट में 200 करोड़ पार पहुंची 'हनुमान अंश'; 'सैराट', 'कांतारा' और 'सैयारा' जैसी फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

Lucknow Focus News Desk: भारतीय सिनेमा में अब बड़े बजट के बजाय बेहतरीन कंटेंट और कहानी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने महज 36 दिनों में इंडिया ग्रॉस 205 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है। 1.8 करोड़ के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 11,000% से अधिक का रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा (प्रॉफिट) कमाया है।

भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऐसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में रही हैं, जिन्होंने 1000% से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

1000% से ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली प्रमुख फिल्में:

फिल्म का नाम बजट कुल कलेक्शन (वर्ल्डवाइड/ग्रॉस) मुनाफे का प्रतिशत (Profit %)
हनुमान अंश ₹1.8 करोड़ ₹205.15 करोड़ 11,297%
सू फ्रॉम सो ₹4.5 करोड़ ₹123.94 करोड़ 2,654%
सैराट ₹4.0 करोड़ ₹110.00 करोड़ 2,650%
कांतारा ₹16.0 करोड़ ₹407.82 करोड़ 2,449%
महावतार नरसिम्हा ₹15.0 करोड़ ₹320.79 करोड़ 1,550%
सैयारा ₹45.0 करोड़ ₹570.67 करोड़ 1,168%
धुरंधर (पार्ट 1 व 2) ₹250.0 करोड़ ₹3,120.74 करोड़ 1,148%
मंजुमल बॉयज ₹20.0 करोड़ ₹241.56 करोड़ 1,107%

इन फिल्मों की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दर्शकों के दिल पर राज करने के लिए भारी-भरकम स्टारकास्ट या बजट की नहीं, बल्कि दमदार कहानी की जरूरत होती है।

Related Articles

Back to top button