6 से 8 घंटे से कम सोने के नुकसान: जानिए लंबे समय तक नींद की कमी का शरीर और दिमाग पर असर

Lucknow Focus News Desk: एक-दो दिन कम सोने से कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ता, लेकिन लंबे समय तक 6 से 8 घंटे से कम नींद लेना शरीर और दिमाग दोनों के लिए घातक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, कम नींद लेने से केवल सुबह थकान या कमजोरी ही नहीं होती, बल्कि यह दिमाग के काम करने की क्षमता से लेकर शरीर के हार्मोनल संतुलन तक को प्रभावित करता है।
नींद की कमी का शरीर और दिमाग पर प्रभाव
दिमाग पर असर: ध्यान केंद्रित करने और सतर्क रहने में परेशानी होती है। याददाश्त कमजोर हो सकती है, जानकारी प्रोसेस करने की गति धीमी पड़ती है और फैसले लेने की क्षमता प्रभावित होती है। साथ ही चिड़चिड़ापन और भावनात्मक संवेदनशीलता बढ़ती है।
हार्मोनल असंतुलन: शरीर में स्ट्रेस हार्मोन ‘कोर्टिसोल’ का स्तर बढ़ जाता है। भूख नियंत्रित करने वाले हार्मोन प्रभावित होते हैं, जिससे पेट भरने का अहसास कम होता है और ब्लड शुगर मैनेज करने में दिक्कत आती है।
बदलती आदतें और क्रेविंग: शरीर तुरंत एनर्जी के लिए ज्यादा कैलोरी और मीठे खाने की क्रेविंग महसूस करता है। खुद को एक्टिव रखने के लिए कैफीन (चाय/कॉफी) पर निर्भरता बढ़ती है, जिससे नींद का चक्र और बिगड़ जाता है।
शारीरिक रिकवरी में कमी: मांसपेशियों और टिश्यू को ठीक होने का पर्याप्त समय नहीं मिलता, जिससे वर्कआउट करना या छोटे-छोटे दैनिक काम निपटाना भी मुश्किल लगने लगता है।
(अस्वीकरण: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के लिए है। स्वास्थ्य या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।)




