उत्तर प्रदेशलखनऊ

Lucknow News: मायावती ने विधानसभा चुनाव से पहले किया बड़ा ऐलान, बोलीं- गठबंधन की खबरें पूरी तरह से झूठी

Lucknow Focus News Desk: मायावती ने बुधवार को राजधानी लखनऊ में घोषणा की कि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी दल के साथ गठबंधन की खबरें पूरी तरह से झूठी और मनगढ़ंत हैं।

मायावती ने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं को किसी भी तरह की अफवाहों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा और भाजपा जैसी पार्टियां बसपा को सत्ता से दूर रखने के लिए साजिशें कर रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 2007 की तरह पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ संगठित होकर काम करें।

आत्मसम्मान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के बजाय ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)’ को सफलता की कुंजी बताने की चर्चाएं हो रही हैं, जो देश के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने वाली हैं। उन्होंने देशभर के अंबेडकरवादियों से बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के आत्मसम्मान आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया।

दिल्ली में टाइप-8 बंगला आवंटन को लेकर उठ रहे सवालों पर मायावती ने कहा कि यह आवंटन उनकी सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने याद दिलाया कि 2 जून 1995 को लखनऊ गेस्ट हाउस कांड में उन पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद सुरक्षा कारणों से उन्हें उच्च सुरक्षा प्रदान की गई थी, जो समय के साथ कम होने के बजाय और बढ़ी है। इसी आधार पर उन्हें टाइप-8 बंगला आवंटित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button