Symptoms Men Should Never Ignore: पुरुषों में दिखने वाले ये 7 स्वास्थ्य संकेत, जिन्हें भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Lucknow Focus News Desk: पुरुष अक्सर अपने शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को थकान, तनाव या बढ़ती उम्र का असर मानकर टाल देते हैं। लेकिन बार-बार सामने आने वाले ये लक्षण किसी गंभीर बीमारी की शुरुआती चेतावनी हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, विशेषकर 40 वर्ष की उम्र के बाद पुरुषों को अपने स्वास्थ्य संकेतों के प्रति अधिक सतर्क रहना चाहिए।
यदि नीचे बताए गए लक्षण लगातार बने रहें या रोजमर्रा की दिनचर्या को प्रभावित कर रहे हों, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।
पुरुषों के लिए 7 चेतावनी संकेत
अत्यधिक थकान और कमजोरी: पर्याप्त नींद और आराम के बाद भी सुस्ती महसूस होना एनीमिया, थायराइड, न्यूट्रिशन की कमी या नींद से जुड़ी समस्याओं का संकेत हो सकता है।
सीने में दर्द या भारीपन: सीने में जकड़न, दबाव या इसके साथ ठंडा पसीना, चक्कर और हाथ-जबड़े में दर्द का फैलना हृदय संबंधी गंभीर स्थिति की ओर इशारा करता है।
अचानक सांस फूलना: थोड़ा चलने, सीढ़ियां चढ़ने या सामान्य काम में सांस फूलना फेफड़ों या दिल की बीमारी का लक्षण हो सकता है।
बिना वजह वजन घटना: बिना किसी डाइट या एक्सरसाइज के शरीर का वजन तेजी से कम होना सामान्य नहीं है, इसकी तुरंत जांच करानी चाहिए।
यूरिन से जुड़ी समस्याएं: बार-बार पेशाब आना, जलन होना, रुकावट महसूस होना या यूरिन में खून आना प्रोस्टेट या किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है।
त्वचा और गांठ में बदलाव: तिल के आकार या रंग में बदलाव, लंबे समय तक न भरने वाला घाव या शरीर पर कोई नई गांठ दिखना।
पेट और पाचन संबंधी गड़बड़ी: लंबे समय तक अपच, लगातार कब्ज या दस्त, मल में खून आना और आंतों की कार्यप्रणाली में अचानक बदलाव।
तेज खर्राटे और नींद की समस्या: तेज खर्राटों के साथ नींद में सांस रुकना स्लीप एपनिया (Sleep Apnea) का लक्षण हो सकता है।




