उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में 7 अक्टूबर को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, सीएम योगी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया ऐलान

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेशभर के कर्मचारियों और नागरिकों को एक विशेष अवकाश का तोहफा दिया है। शासन ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए बताया कि 7 अक्टूबर 2025 को राज्य में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह घोषणा लगभग एक हफ्ते पहले श्रावस्ती जिले से की थी। इस दिन को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देने के लिए सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बहाल की गई छुट्टी

यह सार्वजनिक अवकाश महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में घोषित किया गया है। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज लंबे समय से 7 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश बहाल करने की मांग कर रहा था। समाज के पदाधिकारियों ने इस संबंध में सरकार को ज्ञापन भी सौंपा था।

वाल्मीकि समाज के अनुसार, पहले इस दिन सरकारी अवकाश हुआ करता था, लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया था। अब, वर्ष 2025 से यह परंपरा पुनः शुरू की जा रही है। इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों के साथ-साथ सभी नागरिकों को भी लाभ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button