उत्तर प्रदेश

संगम पर आस्था का सैलाब: वसंत पंचमी पर ‘गजकेसरी योग’ में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Lucknow Focus News Desk: आज वसंत पंचमी के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चादर को चीरते हुए लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम के तट पर पहुंचे हैं। मेला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह 8 बजे तक ही लगभग 1 करोड़ 4 लाख भक्त आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

ठंड पर भारी पड़ी आस्था

ब्रह्म मुहूर्त से ही “हर-हर गंगे” के जयघोष के साथ स्नान शुरू हो गया। इस बार वसंत पंचमी पर ‘गजकेसरी योग’ का विशेष संयोग बना है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत शुभ माना जाता है। श्रद्धालु न केवल प्रयागराज, बल्कि अयोध्या में भी सरयू नदी के तट पर भारी संख्या में स्नान और पूजा-अर्चना के लिए जुटे हैं।

इतनी विशाल भीड़ को देखते हुए मेला क्षेत्र को एक किले में तब्दील कर दिया गया है। यूपी एटीएस (ATS) के कमांडो, आरएएफ (RAF), पीएसी और बीडीएस की टीमें तैनात हैं। चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए नजर रखी जा रही है। घाटों पर जल पुलिस, एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ की टीमें गोताखोरों के साथ मुस्तैद हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

संगम पर आस्था का सैलाब: वसंत पंचमी पर ‘गजकेसरी योग’ में एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

मेला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वसंत पंचमी के इस स्नान पर्व पर कोई भी VIP प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा, ताकि आम श्रद्धालुओं को स्नान करने में कोई असुविधा न हो। प्रशासन ने संगम तट पर साढ़े तीन किलोमीटर लंबे घाट तैयार किए हैं ताकि भीड़ को आसानी से नियंत्रित किया जा सके।

वसंत पंचमी से लेकर 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) तक आने वाले चार दिनों में संगम तट पर करीब साढ़े तीन करोड़ भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। आज दिन खत्म होने तक यह संख्या 2 करोड़ को पार कर सकती है।

Related Articles

Back to top button