छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल


अब कर्मचारियों के वेतन से केवल भविष्यनिधि का अंशदान ही कटेगा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल कर दी गई है। इसके साथ ही वित्त विभाग ने नई पेंशन योजना के अंतर्गत की जानी वाली अंशदान की कटौती रोकने का आदेश दिया है। कर्मचारियों के वेतन से अब केवल भविष्यनिधि राशि की ही कटौती होगी।
वित्त विभाग द्वारा जारी अपने आदेश में कहा गया है कि राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाता है। इस कारण एक नवंबर, 2004 और उसके बाद भर्ती हुए कर्मचारियों की पेंशन के लिए जो धनराशि काटी जा रही थी, उसे बंद किया जा रहा है। अब केवल और केवल सामान्य भविष्यनिधि की ही कटौती की जाएगी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने का वादा किया था।
(फोटो-भूपेश बघेल। साभार-सोशल मीडिया)

