HAL के Q1 नतीजे: मुनाफे में गिरावट, रेवेन्यू और ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में सुधार

Lucknow Focus News Desk: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल–जून) में मुनाफे में गिरावट का सामना करना पड़ा है। कंपनी का शुद्ध लाभ 3.7% घटकर ₹1,383 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹1,437 करोड़ था।
हालांकि, इस अवधि में कंपनी का रेवेन्यू बढ़ा है। Q1 FY26 में HAL का रेवेन्यू 10.8% बढ़कर ₹4,819 करोड़ पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹4,347 करोड़ था।
ऑपरेशनल परफॉर्मेंस में सुधार
ऑपरेशनल स्तर पर कंपनी का EBITDA (Earnings Before Interest, Tax, Depreciation and Amortization) 29.2% उछलकर ₹1,284.3 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल यह ₹994 करोड़ था। EBITDA मार्जिन भी 384 बेसिस प्वाइंट की बढ़त के साथ 22.86% से बढ़कर 26.7% हो गया।
शेयर बाजार की प्रतिक्रिया
तिमाही नतीजों के बाद शुरुआती ट्रेडिंग में HAL के शेयरों में गिरावट देखी गई, लेकिन दिन बढ़ने के साथ इसमें रिकवरी हुई और स्टॉक हरे निशान में पहुंच गया।
डिफेंस सेक्टर में तेज़ी
भारत का डिफेंस सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश का रक्षा उत्पादन पहली बार ₹1.5 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पादन विभाग, डिफेंस पीएसयू, अन्य सरकारी उपक्रमों और निजी उद्योगों के संयुक्त प्रयासों को दिया।
2019-20 में जहां भारत का रक्षा उत्पादन ₹79,071 करोड़ था, वहीं अब यह 90% बढ़कर ₹1.5 लाख करोड़ के ऊपर चला गया है। यह आंकड़ा 2024-25 के ₹1.2 लाख करोड़ से भी 18% अधिक है।




