बिजनेस

3 दिन की गिरावट के बाद बाजार में बंपर रिकवरी, फार्मा और बैंकिंग शेयरों ने दिखाई ताकत

Lucknow Focus News Desk: तीन कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद बुधवार को शेयर बाजार ने ज़ोरदार वापसी की। कारोबारी हफ्ते के मध्य में सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों प्रमुख इंडेक्स में जबरदस्त तेजी देखी गई। खुलते ही बाजार हरे निशान में आ गया और शुरुआती घंटों में ही सेंसेक्स 500 अंकों से अधिक और निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा उछल गया। इस तेजी में फार्मा, बैंकिंग और ऑटो सेक्टर के शेयरों ने बड़ी भूमिका निभाई।

तेजी से खुला बाजार

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज 81,327.61 के स्तर पर खुला, जो मंगलवार के बंद स्तर 81,186.44 से अधिक था। कुछ ही देर में सेंसेक्स 516 अंकों की उछाल के साथ 81,698 के स्तर पर पहुंच गया। उधर, एनएसई का निफ्टी भी 24,683.90 के मुकाबले 24,744.25 पर खुला और जल्दी ही 150 अंकों की बढ़त के साथ 24,834 तक ट्रेड करता दिखा।

इन शेयरों ने बाजार को दी मजबूती

तेजी के इस माहौल में कई दिग्गज स्टॉक्स ने बाजार को मजबूती दी। शुरुआती कारोबार में सनफार्मा (2.30%), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.50%), एचडीएफसी बैंक (1.40%), और टाटा मोटर्स (1.25%) जैसे शेयरों में उछाल दर्ज किया गया।

मिडकैप शेयरों की बात करें तो Glaxo (7.04%), Gland Pharma (4.27%), और Torrent Pharma (2.71%) मजबूती के साथ ट्रेड कर रहे थे। वहीं, स्मॉलकैप सेगमेंट में HLE Glasscoat (10.13%), Banco India (7.50%), और BMW Industries (5.35%) की तेज़ी ने निवेशकों का ध्यान खींचा।

फार्मा सेक्टर बना चमकता सितारा

आज की तेजी में फार्मा सेक्टर ने प्रमुख भूमिका निभाई। Sun Pharma, Glaxo, Gland Pharma, और Torrent Pharma के साथ-साथ Emcure Pharma (2.21%), Alkem Labs (2.10%), Ajanta Pharma (2.19%), Lupin (2.08%), और Aurobindo Pharma (1.90%) के शेयरों में भी शानदार बढ़त दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button