यूपी विधान परिषद चुनाव 2026: भाजपा ने घोषित किए सभी 11 उम्मीदवार, वाराणसी से केदार नाथ सिंह व मेरठ से दिनेश गोयल को टिकट

Lucknow Focus News Desk: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने शेष छह प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही पार्टी ने विधान परिषद की सभी 11 सीटों (6 स्नातक और 5 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र) के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान पूरा कर लिया है।
भाजपा प्रत्याशियों की सूची (नवीनतम घोषित 6 नाम)
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Graduate Constituencies):
वाराणसी स्नातक: केदार नाथ सिंह
मेरठ स्नातक: दिनेश गोयल
इलाहाबाद-झांसी स्नातक: अशोक कुमार राठौर
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र (Teacher Constituencies):
- वाराणसी शिक्षक: डॉ. प्रमोद मिश्रा
- आगरा शिक्षक: इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
- गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक: ध्रुव त्रिपाठी
चुनाव कार्यक्रम व मुख्य तिथियां
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। चुनाव का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है।
नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि: 6 अक्टूबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच (Scrutiny): 7 अक्टूबर 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि: 9 अक्टूबर 2026
मतदान (Voting): 23 अक्टूबर 2026
मतगणना (Counting): 27 अक्टूबर 2026
सभी सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।



