देश

उत्तराखंड: चमोली में बड़ा हादसा, विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में भूस्खलन, 18 मजदूर फंसे

Lucknow Focus News Desk: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहाँ विष्णुगाड–पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना (VPHEP) की निर्माणाधीन टीएचडीसी (THDC) टनल में अचानक भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा और पानी भर गया। इस घटना के कारण टनल के भीतर काम कर रहे लगभग 18 मजदूर अंदर ही फंस गए, जिनमें से 2 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

शाम 6:10 बजे हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना देर शाम लगभग 6:10 बजे घटी। टनल के अंदर अचानक तेजी से आए मलबे और पानी के कारण वहां काम कर रहे श्रमिकों में हड़कंप मच गया। जब तक मजदूर संभल पाते, 18 लोग टनल के भीतर ही फंस गए।

युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। एनडीआरएफ (NDRF) और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीपलकोटी स्थित टनल हादसे पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि टनल में फंसे सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के आदेश दिए गए हैं। सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी आवश्यक संसाधन मौके पर तैनात कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button