‘बैटल ऑफ गलवान’ से नहीं टकराएगी आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, नई रिलीज डेट का ऐलान

Lucknow Focus News Desk: Alpha की रिलीज डेट को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह फिल्म Alia Bhatt की इस एक्शन फिल्म का क्लैश Salman Khan की फिल्म Battle of Galwan से होने की उम्मीद थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।
अब ‘अल्फा’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने सोमवार 9 मार्च को फिल्म का टीजर पोस्टर जारी करते हुए नई रिलीज डेट की घोषणा की।
थिएटर्स में ही रिलीज होगी फिल्म
काफी समय से चर्चा चल रही थी कि रिलीज डेट टकराव के कारण फिल्म को आगे बढ़ाया जा सकता है या इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अब साफ हो गया है कि फिल्म थिएटर्स में ही रिलीज होगी, लेकिन नई तारीख के साथ।
एक्शन अवतार में नजर आएंगी आलिया
‘अल्फा’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है जिसमें Alia Bhatt और Sharvari Wagh दमदार एक्शन सीक्वेंस करते नजर आएंगे। फिल्म के पोस्टर में ‘अल्फा’ सिंबल के भीतर आलिया भट्ट की झलक दिखाई गई है। फिल्म में Anil Kapoor और Bobby Deol भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कई बार बदल चुकी है रिलीज डेट
बताया जा रहा है कि ‘अल्फा’ की रिलीज डेट पहले भी कई बार बदली जा चुकी है। शुरुआत में इसे क्रिसमस 2025 पर रिलीज करने की योजना थी। बाद में इसकी नई तारीख 17 अप्रैल 2026 तय की गई थी।
लेकिन उसी दिन Battle of Galwan रिलीज होने वाली है, जिसमें Salman Khan मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने के लिए अब ‘अल्फा’ की रिलीज जुलाई 2026 तक टाल दी गई है।
Also Read: यूपी में नए आधुनिक विधान भवन की तैयारी तेज, LDA को डिजाइन बनाने की जिम्मेदारी




