इन्फोटेनमेन्ट

बॉक्स ऑफिस पर ‘वॉर 2’ और ‘कुली’ की टक्कर, जानिए किसने मारी बाजी

Lucknow Focus News Desk: 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दो बड़ी फिल्में आपस में टकराने जा रही हैं। एक तरफ हैं ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ और दूसरी तरफ हैं सुपरस्टार रजनीकांत की ‘कुली’। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, और शुरुआती रुझान काफी दिलचस्प हैं।

नॉर्थ इंडिया में ‘वॉर 2’ का जलवा

अगर हम सिर्फ उत्तर भारत की बात करें, तो यहां ‘वॉर 2’ ने ‘कुली’ को काफी पीछे छोड़ दिया है। सैकनिल्क के अनुसार, 10 अगस्त की रात 10 बजे तक, ‘वॉर 2’ ने 32,761 टिकट बेच दिए हैं, जबकि ‘कुली’ सिर्फ 6,467 टिकट ही बेच पाई है। इससे साफ पता चलता है कि नॉर्थ इंडिया में दर्शकों के बीच ऋतिक और जूनियर एनटीआर की जोड़ी का जादू चल रहा है।

साउथ में रजनीकांत की ‘कुली’ ने मचाया धमाल

वहीं, दक्षिण भारत में रजनीकांत का दबदबा कायम है। ‘कुली’ की एडवांस बुकिंग 8 अगस्त को ही शुरू हो गई थी और इसने सिर्फ दो दिनों में 5.98 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए। इसमें ज्यादातर टिकट तमिल भाषा के हैं। दूसरी तरफ, ‘वॉर 2’ साउथ में सिर्फ 1,581 टिकट ही बेच पाई है, जो ‘कुली’ के मुकाबले काफी कम है।

दोनों फिल्मों में बड़े सितारे

‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन के साथ साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर विलेन की भूमिका में हैं। वहीं, ‘कुली’ में रजनीकांत के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान कैमियो रोल में नजर आने वाले हैं।

‘वॉर 2’ का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है, जबकि ‘कुली’ के डायरेक्टर लोकेश कनगराज हैं। अब देखना यह होगा कि रिलीज के बाद कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती है।

Also Read: दिया मिर्जा को मिला ‘शक्ति पुरस्कार’, अभिनेत्री ने कहा- मां मेरी पहली प्रेरणा

Related Articles

Back to top button