उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी: विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लखनऊ में सीएम योगी निकालेंगे मौन पदयात्रा

Lucknow Focus News Desk: उत्तर प्रदेश में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ (14 अगस्त) के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक विशेष मौन पदयात्रा निकाली जा रही है। यह पदयात्रा लखनऊ स्थित जीपीओ पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा से शुरू होकर लोक भवन तक जाएगी, जिसका उद्देश्य 1947 के विभाजन के दौरान अपार पीड़ा, विस्थापन और तबाही झेलने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देना है।

विस्थापित परिवार साझा करेंगे अपनी पीड़ा

पदयात्रा के बाद लोकभवन के प्रेक्षागृह में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें विभाजन से प्रभावित विस्थापित परिवारों के सदस्य अपने कड़वे अनुभवों और संघर्षों को साझा करेंगे।

नई पीढ़ी को जागरूक करने के लिए प्रदर्शनी और लघु फिल्म

कार्यक्रम के दौरान विभाजन की त्रासदी पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी, लाइव पेंटिंग और लघु फिल्म (Short Film) भी प्रदर्शित की जाएगी, ताकि नई पीढ़ी को उस दौर के ऐतिहासिक संघर्ष और दर्द से अवगत कराया जा सके। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

कई वरिष्ठ नेता और समाज के प्रतिनिधि होंगे शामिल

इस आयोजन में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, स्थानीय विधायक, एमएलसी तथा पंजाबी, सिख, सिंधी और बंगाली समाज के अनेक प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button