uncategorized

रणबीर कपूर–आलिया भट्ट के नए आलीशान घर की नेम प्लेट पर किसका नाम? वायरल तस्वीर में हुआ खुलासा

Lucknow Focus News Desk: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर बीते साल अपने परिवार के साथ बांद्रा के पाली हिल स्थित अपने पुश्तैनी छह मंजिला बंगले में शिफ्ट हुए थे। करोड़ों रुपये की लागत से इस घर का रेनोवेशन कराया गया है। अब घर की नई नेम प्लेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।

पाली हिल इलाके में स्थित इस भव्य बंगले के रेनोवेशन का काम रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और नीतू कपूर की निगरानी में पूरा हुआ। डिजाइन, डेकोरेशन और इंटीरियर में कई आधुनिक बदलाव किए गए, लेकिन इसके नाम को लेकर कपूर परिवार ने अपनी विरासत को बरकरार रखा है।

रणबीर और आलिया ने घर के नाम में कोई बदलाव नहीं किया है। पहले की तरह अब भी बंगले की नेम प्लेट पर ‘कृष्णा राज’ नाम ही लिखा हुआ है। यह नाम रणबीर कपूर की दिवंगत दादी कृष्णा राज कपूर के नाम पर रखा गया था और आज भी उसी सम्मान के साथ कायम है।

हाल ही में सामने आई नई नेम प्लेट की तस्वीर में भले ही प्लेट नई नजर आ रही हो, लेकिन उस पर अंकित नाम वही पुराना और भावनात्मक जुड़ाव वाला है। यह बंगला अब कपूर परिवार की समृद्ध विरासत और नई पीढ़ी की नई शुरुआत का प्रतीक बन गया है।

रणबीर कपूर के इस फैसले की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। यूजर्स कमेंट कर रहे हैं, “पोता हो तो ऐसा, दादी का नाम और परिवार की शान दोनों को संभालकर रखा।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगे, जिसमें विक्की कौशल भी अहम भूमिका में होंगे। इसके अलावा रणबीर कपूर मेगा प्रोजेक्ट ‘रामायण’ की तैयारी में हैं, जबकि आलिया भट्ट के पास फिल्म ‘अल्फा’ भी लाइनअप में है।

Related Articles

Back to top button