क्यों भोजपुरी अभिनेत्रियों के साथ काम नहीं करना चाहते पवन सिंह? रानी चटर्जी और आम्रपाली दुबे का वीडियो वायरल

Lucknow Focus News Desk: भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह इन दिनों एक नए विवाद को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप तेज़ी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पवन सिंह भोजपुरी की मौजूदा और स्थापित अभिनेत्रियों के साथ गाने या स्टेज शो नहीं करना चाहते हैं। यह खुलासा रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के दौरान अभिनेत्री रानी चटर्जी ने किया।
“पवन जी को नई हीरोइनें चाहिए” – रानी चटर्जी
वायरल वीडियो क्लिप में रानी चटर्जी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे से बातचीत के दौरान कहती हैं “मुझे शो के आयोजक (ऑर्गनाइजर) ने बताया कि पवन जी कहते हैं कि वह भोजपुरी की किसी स्थापित अभिनेत्री के साथ काम नहीं करेंगे। पवन जी का कहना है कि काम के लिए नई लड़कियों और नई हीरोइनों को कास्ट करो।”
रानी चटर्जी की इस बात पर आम्रपाली दुबे हंसते हुए चुटकी लेती हैं और कहती हैं— “शौकीन हो गए हैं।” इसके बाद दोनों अभिनेत्रियां जोर-जोर से हंसने लगती हैं।
काजल राघवानी ने भी लगाए थे गंभीर आरोप
इससे पहले इसी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के एक प्रोमो में अभिनेत्री काजल राघवानी ने भी पवन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया था। काजल ने दावा किया था कि एक शूटिंग के दौरान पवन सिंह ने उनसे जबरदस्ती किसिंग सीन करवाने की कोशिश की थी और मना करने पर वे सेट छोड़कर चले गए थे।
‘भोजपुरी बवाल’ शो के बारे में
यह रियलिटी एंटरटेनमेंट शो 2 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम हो रहा है। इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में हैं। शो में कलाकारों द्वारा किए जा रहे एक के बाद एक खुलासों से भोजपुरी इंडस्ट्री में नया विवाद खड़ा हो गया है।




