2 करोड़ के बजट वाली ‘हनुमान अंश’ बनी 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल मूवी, कमाया 2000% मुनाफा

Lucknow Focus News Desk: साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी और बहुचर्चित फिल्मों का बोलबाला रहा, लेकिन मुनाफे (Profit Margin) के मामले में एक छोटी आध्यात्मिक फिल्म ने बाजी मार ली है। संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ केवल 2 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनी है और इसने अब तक 2000% से अधिक का रिटर्न देकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हैरान कर दिया है।
‘वर्ड ऑफ माउथ’ की बदौलत मजबूत पकड़ बनाने वाली इस फिल्म ने कमाई के मामले में ‘धुरंधर द रिवेंज’ और ‘आवारापन 2’ जैसी बड़े बजट की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
शुरुआती 3 दिनों में महज 60 लाख रुपये कमाने वाली इस फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 42 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है और यह तेजी से 50 करोड़ की ओर बढ़ रही है। ट्रेड एनालिस्ट्स के अनुसार, फिल्म का कुल कारोबार 100 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जिससे इसका प्रॉफिट मार्जिन बढ़कर 5000% तक हो सकता है।
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बालक लक्ष्मण दास के 13 वर्ष की आयु से लेकर नीम करोली बाबा बनने तक की पावन यात्रा को दर्शाती है। फिल्म में चंदन आनंद और शोभिनव सत्या मुख्य भूमिकाओं में हैं।
125 करोड़ के बजट वाली ‘धुरंधर 2’ (1000% मुनाफा) और 30 करोड़ के बजट वाली ‘आवारापन 2’ (450% मुनाफा) की तुलना में ‘हनुमान अंश’ 2026 की सबसे लाभदायक भारतीय फिल्म बनकर उभरी है।




