इन्फोटेनमेन्ट

 ‘सैयारा’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, वर्ल्डवाइड 400 करोड़ क्लब में एंट्री

Lucknow Focus News Desk: मोहित सूरी के निर्देशन में बनी और नए कलाकार अहान पांडे व अनीत पड्डा की जोड़ी वाली म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाल कर रही है। रिलीज के बाद से ही इस फिल्म ने बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

दूसरे हफ्ते भी जारी रहा क्रेज

फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 172.75 करोड़ रुपये कमा कर मजबूत शुरुआत की। दूसरे वीकेंड पर भी इसका जादू बरकरार रहा।

  • दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 18 करोड़ रुपये की कमाई की।
  • दूसरे शनिवार को 47.22% की शानदार बढ़त के साथ कलेक्शन बढ़कर 26.5 करोड़ रुपये हो गया।
  • दूसरे रविवार को भी 13.21% की बढ़ोतरी दर्ज करते हुए फिल्म ने 30 करोड़ रुपये जुटाए।
  • हालांकि, दूसरे सोमवार को पहली बार गिरावट देखने को मिली और कलेक्शन घटकर 9.25 करोड़ रुपये पर आ गया।

दूसरे मंगलवार को भी बनी रिकॉर्ड तोड़ कहानी

ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे मंगलवार (रिलीज के 12वें दिन) फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 266 करोड़ रुपये पहुंच गया।

शाहरुख खान की ‘पठान’ समेत कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा

दूसरे मंगलवार के कलेक्शन के मामले में ‘सैयारा’ ने कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया—

  1. सैयारा – 9.50 करोड़
  2. द केरला स्टोरी – 9.45 करोड़
  3. पीके – 9.11 करोड़
  4. बजरंगी भाईजान – 9.10 करोड़
  5. कबीर सिंह – 8.31 करोड़
  6. संजू – 8 करोड़
  7. टाइगर जिंदा है – 7.83 करोड़
  8. तानाजी – 7.67 करोड़
  9. पठान – 7.50 करोड़
  10. केजीएफ चैप्टर 2 – 7.48 करोड़

वर्ल्डवाइड 400 करोड़ का आंकड़ा पार

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा सैयारा ने ₹400 करोड़ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पार कर लिए हैं। रिलीज से पहले किसने सोचा था कि ये फिल्म इतना बड़ा आंकड़ा छू लेगी? ये फिल्म वाकई एक गेम-चेंजर साबित हुई है।

Also Read: जान्हवी या तारा: पहाड़िया भाइयों को दिल दे बैठीं दोनों अभिनेत्रियां, कौन है ज्यादा अमीर?

Related Articles

Back to top button