इन्फोटेनमेन्ट

3000 करोड़ का प्लान? अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म से बॉलीवुड में मच सकता है भूचाल!

‘पुष्पा 2’ की अपार सफलता के बाद अब अल्लू अर्जुन एक ऐसे प्रोजेक्ट की तैयारी में जुट गए हैं, जिसकी चर्चा सिर्फ साउथ में ही नहीं, बॉलीवुड गलियारों में भी जोरों पर है। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन और ‘जवान’ फेम डायरेक्टर एटली की अगली फिल्म का बजट लगभग 800 करोड़ रुपये है, जो भारतीय सिनेमा की दूसरी सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है।

मुंबई में शुरू हुआ धमाकेदार प्लान!

हाल ही में अल्लू अर्जुन मुंबई के बांद्रा स्थित महबूब स्टूडियो में नजर आए, जहां उन्होंने डायरेक्टर एटली के साथ मिलकर लुक टेस्ट और कॉन्सेप्ट फोटोशूट पूरा किया। सूत्रों के मुताबिक, दोपहर 1 बजे लुक टेस्ट की शुरुआत हुई थी, जहां उनके किरदार के लिए कई अलग-अलग गेटअप और स्टाइल्स पर काम किया गया।

‘पुष्पा’ फ्रेंचाइज़ के जरिए एक रॉ और इंटेंस इमेज बना चुके अल्लू अर्जुन को इस बार एक नए अवतार में पेश किया जाएगा। एटली की टीम इस बार उन्हें एक हाई-कॉन्सेप्ट एक्शन ड्रामा में दिखाने वाली है, जो अब तक की उनकी किसी भी फिल्म से एकदम अलग होगा।

सलमान खान से पलटा गेम, अल्लू की झोली में गिरा बड़ा मौका!

दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के लिए पहले सलमान खान का नाम सामने आ रहा था, लेकिन फाइनल स्टेज तक आते-आते पूरा गेम पलट गया और यह फिल्म अब अल्लू अर्जुन के नाम हो गई। इस कोलैबोरेशन से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि एटली और अल्लू अर्जुन दोनों की फैन फॉलोइंग तगड़ी है।

12 साल के बच्चे की हुई शॉर्टलिस्टिंग, जून तक शूटिंग शुरू करने की तैयारी

फिल्म को लेकर फिलहाल काफी डिटेल्स गोपनीय रखी गई हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक हाई-वोल्टेज एक्शन ड्रामा होगी। मेकर्स ने एक 12 साल के बच्चे को भी फिल्म के अहम हिस्से के लिए चुना है। अगर सब कुछ प्लान के अनुसार चला, तो यह प्रोजेक्ट जून के अंत तक फ्लोर पर आ सकता है।

3000 करोड़ की है प्लानिंग?

फैंस सोशल मीडिया पर अल्लू अर्जुन के इस मेगा प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। X (पूर्व में ट्विटर) पर कई यूजर्स ने अनुमान लगाया कि ‘पुष्पा 2’ से 1800 करोड़ की कमाई करने के बाद अब अल्लू अर्जुन और एटली की जोड़ी 3000 करोड़ क्लब की ओर कदम बढ़ा रही है। यही वजह है कि फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई से शुरू किया गया है, और माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों पर भारी पड़ सकता है।

AA22 X A6 – टाइटल पर भी है नजर

हालांकि फिल्म का फाइनल नाम अभी घोषित नहीं हुआ है, लेकिन फिलहाल इसका टैंटेटिव टाइटल AA22 X A6 बताया जा रहा है। यह नाम दर्शकों में उत्सुकता जगा रहा है और आने वाले दिनों में फिल्म से जुड़ी और भी अपडेट्स सामने आ सकती हैं।

Related Articles

Back to top button